एक्सप्लोरर

सपा विधायक ने 'वंदे मातरम' का मुद्दा उठाया, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का भरोसा

UP News: विधानसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कुछ सदस्यों पर वंदे मातरम गीत का अपमान करने का आरोप लगाया. मामले में उन्होंने जांच की मांग की है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कुछ सदस्यों पर वंदे मातरम गीत का अपमान करने का आरोप लगाया. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि कोई भी सदस्य हो, सभी का नैतिक दायित्व है कि वे राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत का सम्मान करें.

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बुधवार को राकेश प्रताप सिंह ने शून्यकाल में यह मामला उठाया. सिंह ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मंगलवार को जब दोबारा सदन की शुरुआत हुई और वंदे मातरम का गान हो रहा था, तब (विपक्ष की ओर के सुविधा कक्ष में) करीब 10 सदस्य सोफे पर बैठे थे.

सपा विधायक ने सपा सदस्यों पर कसा तंज
उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर तंज कसते हुए कहा कि हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले लोग अगर इस तरह का आचरण करते हैं, तो जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए. सिंह ने अध्यक्ष से मांग कि सीसीटीवी फुटेज निकालकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए.

सिंह ने मामले का ब्यौरा देते हुए कहा कि कल राज्यपाल के भाषण के बाद सदन स्थगित हो गया और फिर साढ़े 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई. उनका कहना था कि एक व्यवस्था रही है कि राज्यपाल (अभिभाषण के लिए) आएंगी तो जन गण मन का गान होगा और विधानसभा अध्यक्ष पीठ पर आएंगे तो वंदेमातरम गीत होगा.

सपा विधायक ने मामले में जांच की मांग की
उन्होंने अध्यक्ष से कहा,‘‘ जब आप सदन में आये और राष्ट्रगान शुरू हुआ तो उस समय मैं गेट तक आ गया था, वहीं खड़े होकर वंदे मातरम गीत गाने लगा लेकिन यह दुर्भाग्य है कि कुछ चुने हुए लोग, जो न संविधान की मर्यादा समझते हैं और न ही लोकतंत्र की व्यवस्था का सम्मान करते हैं, सोफे पर बैठे थे.’’

इस बीच जब एक सदस्य ने टोका कि सदस्यों का नाम सार्वजनिक करिए, तो सिंह ने कहा,‘‘ यह परंपरा नहीं रही है, लेकिन अध्यक्ष कहेंगे तो मैं नाम भी बता दूंगा.’’ सिंह ने कहा कि यहां सीसीटीवी लगा है और सब दिख जाएगा. उन्होंने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

संसदीय कार्यमंत्री ने क्या बोला?
इस बीच सपा सदस्य अतुल प्रधान ने सत्‍ता पक्ष की लॉबी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उधर का (सीसीटीवी फुटेज) भी दिखवा लीजिए. संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने कहा कि यह सूचना बहुत दुखद है. उन्होंने कहा,‘‘ यह हम सभी को पता है कि जन गण मन या वंदे मातरम गीत हो तो हमें कैसा आचरण करना है. ’’ उन्होंने तंज किया कि यह निर्भर करता है कि लोग किस संस्कार और परंपरा से आ रहे हैं.

खन्‍ना ने इसे निंदनीय करार देते हुए कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए और उन पर कार्रवाई हो.’’ सपा विधायक राकेश सिंह ने पिछले वर्ष राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े दिखे थे.

यह भी पढ़ें- 'संगम का पानी पीने लायक', CM योगी ने फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट को बदनाम करने वाला प्रचार बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget