एक्सप्लोरर

UP News: महोबा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनूठा प्रदर्शन, मणिपुर हिंसा पर की ये मांग

Mahoba Congress Protest: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा और महंगाई के मुद्दे पर महोबा में प्रदर्शन करते हुए, बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जानें खबर

Mahoba News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा जिला (Mahoba) में कांग्रेस (Congress) ने महंगाई और मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार (BJP) के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गले में मिर्ची, अदरक, टमाटर की माला पहनकर अपना विरोध जताया. प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोदी हटाओ देश बचाओ का जमकर नारे लगाया. प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर हिंसा के वहां की प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. 

आगामी वर्ष यानि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का समय ज्यों- ज्यों नजदीक आ रहा, विपक्षी पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए कई मुद्दों पर सरगर्म नजर आ रही हैं. शायद यही वजह है कि महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरने में लगी है. महोबा में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के आल्हा चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं महंगाई के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

बीजेपी सरकार महंगाई के मुद्दे पर विफल- कांग्रेस

धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ता ने गले में सब्जियों की माला लटका कर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया. कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदेश और केंद्र की सरकार को महंगाई के मोर्चे पर विफल बताया. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है जिससे गरीब की थाली का जायका बिगड़ गया है. हालिया दिनों में टमाटर दो सौ रुपये किलों बाजार में बिक रहा है. जबकि, मिर्च और अदरक की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, मिर्च और अदरक बाजार में 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही हैं. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी और सरकार इस पर नकेल कसने में नाकाम रही है. 

मणिपुर में लागू किया जाए राष्ट्रपति शासन- कांग्रेस जिलाध्यक्ष

इस प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने हाय हाय महंगाई तू कहां से आई और महंगाई पर हल्ला बोल जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा पर केंद्र की बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए जमकर निशाना साधा. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा शुरू हुए ढाई महीना हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने मणिपुर में सीएम सीएम को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांगी की. 

ये भी पढ़ें: UP News: 'मणिपुर हिंसा में सरहद पार के लोगों का हाथ', पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget