एक्सप्लोरर

महोबा: दो दिवसीय मोनिया मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोक कला और दिवारी नृत्य ने मोहा मन

Mahoba News: मोनिया पार्टियों ने पारंपरिक खेल, दिवारी नृत्य और लोक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. कई पार्टियों को छमाही माता मोनिया मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया.

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में में दीपावली पर्व के अवसर पर जैतपुर के ऐतिहासिक छमाही माता मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय मोनिया मेला इस वर्ष भी भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ. मेले के दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पूतना वध का भव्य मंचन मुख्य आकर्षण रहा. इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से श्रीकृष्ण द्वारा छोड़े गए तीर के पूतना पुतले पर लगते ही वह धू-धू कर जल उठा. यह दृश्य देखकर पूरा मैदान “जय श्रीकृष्ण” के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.

आपको बता दें कि दूरदराज़ क्षेत्रों से आईं मोनिया पार्टियों ने पारंपरिक खेल, दिवारी नृत्य और लोक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कई पार्टियों को छमाही माता मोनिया मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया.

दो दशक से लग रहा मेला

मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सतीश राजपूत ने बताया कि पिछले दो दशक से अधिक समय से यह मेला समिति के सहयोग से निरंतर भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है. पहले यह मेला एक दिन का होता था, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे अब दो दिनों तक आयोजित किया जाता है.

मेले की दुकानों में रही भीड़

बेलासागर की तलहटी में स्थित छमाही माता मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी से दिखाई देने वाला विहंगम दृश्य मेले की शोभा को और बढ़ा गया. सुबह से ही मिठाई, लाही, खिलौने और झूले की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने दिनभर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बना दिया.

बिना सरकारी मदद के होता है आयोजन

समिति के लोग बताते हैं कि शासन से कोई आर्थिक सहायता न मिलने के बावजूद समिति के सभी सदस्य अपनी मेहनत और समर्पण से इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं. इस वर्ष मेले की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए थे, जिससे पूरा आयोजन शांति और सौहार्द के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्त्रीधन पर महिला का पूर्ण अधिकार, इसे नहीं लिया जा सकता...', इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'स्त्रीधन पर महिला का पूर्ण अधिकार, इसे नहीं लिया जा सकता...', इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Sultanpur News: गो-तस्करी प्रकरण की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
गो-तस्करी प्रकरण की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!
यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!
'मिले अंबेडकर-अखिलेश, खुलेंगे साधुओं के भेष', भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के नारे से गरमाई सियासत
'मिले अंबेडकर-अखिलेश, खुलेंगे साधुओं के भेष', भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के नारे से गरमाई सियासत

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget