एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि पर कैलाश मानसरोवर भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम, निर्मल गंगा-पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कैलाश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण गाजियाबाद में किया गया है. शिवरात्रि के अवसर पर यहां आए भक्तों के जत्थे ने पूजा अर्चना की.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बने कैलाश मान सरोवर भवन में आज महाशिवरात्रि के मौके पर 'नमामी गंगे कार्यक्रम' के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर यात्रियों का जत्था यहां रुका और विभिन कार्यक्रम के माध्यम से जल, गंगा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके अलावा यहां बने मानसरोवर शिवालय पर भक्तों ने पूजा अर्चना की.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कैलाश मानसरोवर भवन में दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नमामि गंगे, गंगा एवं जल संरक्षण, प्राकृतिक संरक्षण को लेकर श्रद्धालुओं का दल महाशिवरात्रि के दिन करीब 600 किलोमीटर दूर से आया. आज उसका पहला पड़ाव कैलाश मानसरोवर भवन में पड़ा, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पसंदीदा हिंदू आस्था का प्रतीक है. आज महाशिवरात्रि के दिन यहां पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए. गंगा संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य को लेकर जो यात्रा चली थी, वह आज यहां पहुंची. कैलाश मानसरोवर भवन में इस यात्रा का स्वागत किया गया. यात्रा का उद्देश्य निर्मल गंगा और पर्यावरण संरक्षण था और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगे, इसी उद्देश्य के साथ यहां कलश यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम दीप उत्सव, रंगोली कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया.

कैलाश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यहां रुकते हैं

आपको बता दें कि, कैलाश मानसरोवर भवन गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बना है. कैलाश यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालु और महाशिवरात्रि के पर्व आदि पर यहां श्रद्धालुओं के कार्यक्रम होते हैं. इस कैलाश मानसरोवर भवन के बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है कि, जब नमामि गंगे के तहत पर्यावरण जल संरक्षण के लिए चली यात्रा का जत्था यहां रुका और महाशिवरात्रि के दिन यह रंगारंग कार्यक्रम किए गए. स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर में सामने आया लव जिहाद का केस, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget