एक्सप्लोरर

महाकुंभ में महाशिवरात्रि: सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से ही एक्टिव, गोरखनाथ मंदिर में बना कंट्रोल रूम

Maha Kumbh का समापन महाशिवरात्रि के स्नान के साथ हो जाएगा. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से ही निगरानी में लगे रहे और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए.

Mahashivratri 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भी सुबह से ही एक्टिव नजर आए. बीते सभी अमृत स्नान और स्नान पर्व की तरह मुख्यमंत्री सुबह तड़के 4 बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए. गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां वह स्नान पर्व पर पल-पल की मॉनीटरिंग करते नजर आए. टीवी पर उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान की एक-एक फीड को लाइव देखा और कंट्रोल रूम से ही आला अधिकारियों को निर्देशित किया. सीएम योगी के निर्देश पर समस्त आला अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए.

आज के स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुम्भ 2025 का समापन होना है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया. गोरखपुर में वह सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए और टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड पर मॉनीटरिंग करते रहे. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं. वह टीवी पर महाकुम्भ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे. 

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्त घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें. साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके.

महोबा में OHE लाइन टूटने से झांसी-प्रयागराज रेल रूट ठप, महाकुंभ स्पेशल 4 ट्रेनें हुईं प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi | Nitin Naveen | Maharashtra | West Bengal | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: सरकारी सिस्टम की वरिष्ठ पत्रकारों ने खोली पोल! | Noida Engineer Case | UP News
Sandeep Chaudhary: मुस्लिम-दलित टारगेट पर क्यों? RLD प्रवक्ता का चौंकाने वाला खुलासा! | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: Anurag Bhadauriya का प्रशासन पर गंभीर आरोप! | Noida Engineer Case | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
फुटपाथ पर सब्जी बेचती है मां, वहीं जाकर बेटे ने दी CRPF में चयन की खबर, एक साथ रोया पूरा इंटरनेट- वीडियो वायरल
फुटपाथ पर सब्जी बेचती है मां, वहीं जाकर बेटे ने दी CRPF में चयन की खबर, एक साथ रोया पूरा इंटरनेट
Baby Born In Space: स्पेस में अगर पैदा हो बच्चा तो कैसा होगा उसका शरीर, क्या उसमें होंगी एलियंस की शक्तियां
स्पेस में अगर पैदा हो बच्चा तो कैसा होगा उसका शरीर, क्या उसमें होंगी एलियंस की शक्तियां
Embed widget