एक्सप्लोरर

काशी में भक्तों की बम-बम! महाशिवरात्रि से पहले 3 करोड़ श्रद्दालु पहुंचे वाराणसी, अधिकारी बोले- तैयारी पूरी

Mahashivratri 2025 से पहले वाराणसी में भक्तों की भारी भीड़ है. महाकुंभ के बीच श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच रही है.

Mahashivratri 2025 News: महाशिवरात्रि के पहले ही काशी विश्वनाथ धाम पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है. हर हर महादेव और हर हर बम बम के जय घोष के साथ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं. महाशिवरात्रि को लेकर फाइनल बैठक के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने ABP News से बातचीत के दौरान बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. और महाकुंभ अवधि के दौरान आज रात्रि महाशिवरात्रि के पहले तक काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3 करोड़ हो जाएगी. 

महाशिवरात्रि पर 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार - मंदिर प्रशासन और अधिकारियों की तरफ से एक फाइनल बैठक करके सभी व्यवस्थाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी कर ली गई है. महाशिवरात्रि पर पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं का काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वागत होगा.  इसके अलावा दो अवधि में प्रयागराज महाकुंभ से आने वाले नागा साधु का भी श्री विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश होगा. सुबह की अवधि में 6:00 बजे से नागा साधु संतों का मंदिर में प्रवेश होगा, जबकि दोपहर की अवधि में 12 से 2:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है. इस दौरान गदौलिया मार्ग से आने वाले काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के लिए प्रवेश नहीं मिल सकेगा. मंदिर के अन्य प्रवेश मार्ग से श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहेगा. महाशिवरात्रि पर 15 लाख से 20 लाख श्रद्धालुओं के काशी विश्वनाथ मंदिर आने का अनुमान है.

UP Politics: सीएम योगी के गिद्ध और सुअर वाले बयान पर अखिलेश यादव बोले- 'सीता का हरण रावण भी...'

महाशिवरात्रि के पहले ही पहुंच गए 3 करोड़ श्रद्धालु
 इसके अलावा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह भी बताया कि - महाशिवरात्रि के पहले ही 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में महाकुंभ के दौरान दर्शन पूजन किया है, जो रिकॉर्ड है. वहीं मंदिर परिसर में उत्साहित श्रद्धालुओं ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि - बाबा का दर्शन करके आनंद की अनुभूति हुई है. सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन भगवान विश्वनाथ का दर्शन प्राप्त करना मानो आज ही हमारे लिए महाशिवरात्रि हो गई . बातचीत के दौरान सभी भक्त काफी उत्साहित नजर आए जो देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे थे. सभी ने कहा कि - महाशिवरात्रि कल है लेकिन विश्वनाथ जी का दर्शन करके ऐसा लग रहा है जैसे आज ही महाशिवरात्रि है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget