एक्सप्लोरर

Maharajganj News: महाराजगंज पुलिस ने ATM के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

महाराजगंज जिले की श्यामदेउरवा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ATM के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपी यू बैंड का एक चिप एटीएम मशीन में फिट कर ठगी करते थे.

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की श्यामदेउरवा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एटीएम मशीन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के जरिए एवं एटीएम कार्ड बदलकर बैंक के ग्राहकों से लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में नकदी, एटीएम कार्ड एटीएम में लगाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

पूछताछ के दौरान अपराधियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एटीएम के जरिए ठगी करने वाला एक गिरोह श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सक्रिय है. इसी सूचना के आधार पर साइबर सेल की मदद से बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को धर दबोचा गया. पूछताछ के दौरान तीनों अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल लिया और कहा कि वह एटीएम के जरिए लाखों की ठगी करते थे.

यू बैंड का एक चिप एटीएम मशीन में फिट कर देते थे

इस मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने जानकारी दी कि पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह यू बैंड का एक चिप एटीएम मशीन में फिट कर देते थे, जो बिल्कुल एटीएम का हिस्सा दिखाई देता था. बैंक के ग्राहक जब एटीएम में पैसे निकालने जाता तो कैश एटीएम से बाहर नहीं निकलता. जिसके बाद ग्राहक एटीएम सेंटर से बाहर आ जाता था। और आरोपी उसी यू बैंड की मदद से ग्राहक का पैसा एटीएम से बाहर निकाल लेते थे. इसी तरह भीड़भाड़ वाले एटीएम पर ग्राहकों को उलझा कर उनसे पैसा निकालने में मदद करने के नाम पर एटीएम का कार्ड बदलकर कैश निकाल लेते थे.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

 पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गए अपराधियों में से दो महराजगंज के जबकि एक बिहार का निवासी है. तीनों के खिलाफ महाराजगंज में कई दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है. पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें

Bihar Liquor Ban: अमेजन के कार्टन में लाखों की शराब भरकर ला रहे थे तस्कर, पुलिस में किया जब्त, चार गिरफ्तार

UP Free Laptop Yojna: यूपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आज अंतिम दिन, यहां से करें अप्ला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
TMMTMTTM Box Office: कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रही फ्लॉप, जानें वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रही फ्लॉप, जानें वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
TMMTMTTM Box Office: कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रही फ्लॉप, जानें वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रही फ्लॉप, जानें वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
ईरान और भारत के बीच कितनी है दूरी, अगर कार से जाएं तो कितने दिन लगेंगे?
ईरान और भारत के बीच कितनी है दूरी, अगर कार से जाएं तो कितने दिन लगेंगे?
गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?
गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
Embed widget