एक्सप्लोरर

Bihar Liquor Ban: अमेजन के कार्टन में लाखों की शराब भरकर ला रहे थे तस्कर, पुलिस में किया जब्त, चार गिरफ्तार

देर रात चलाई गई वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है. पुलिस को लगा ऑनलाइन सामान ढोने वाली कंपनी का वाहन है, लेकिन जब जांच की गई तब शराब तस्करी की बात का खुलासा हुआ.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती और मोहनिया थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान मंगलवार की देर रात मोहनिया चेकपोस्ट पर एक ट्रक शराब जब्त किया है. ट्रक में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन की पेटी में शराब भरकर ले जाया जा रहा था. ऐसे में शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ दुर्गावती थाना क्षेत्र में शराब लदी एक कार को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं. 

CM नीतीश ने अपने पुराने अधिकारी पर किया भरोसा, KK पाठक को फिर से सौंपा शराबबंदी को सफल बनाने का जिम्मा

चार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों थाने द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 2529 लीटर शराब के साथ चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, एक ट्रक और एक कार जब्त की गई है. देर रात चलाई गई वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ये सफलता मिली है. पुलिस को लगा ऑनलाइन सामान ढोने वाली कंपनी का वाहन है. लेकिन जब पेटी पर लगे टेप को देखा तो वो फ्लिपकार्ट कंपनी का था. ऐसे में गड़बड़ी को भांपते हुए पुलिस ने एक पेटी का जब सील तोड़ कर देखा तो वो शराब की बोतलों से भरी हुई थी. ऐसे में कार्रवाई की गई है. 

मोहनिया डीएसपी ने की पुष्टि

जब्त ट्रक से कुल 263 अमेजन की पेटियां बरामद हुई है, जिसमें 2367 लीटर अंग्रेजी शराब है. चालक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल और 2900 रुपये जब्त किए गए हैं. चालक बिहार की सीमा में प्रवेश करने के बाद तस्कर को सूचना देने वाला था. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. दूसरी तरफ चेकिंग के दौरान कार से कुल 162 लीटर शराब जब्त की गई है. वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने कार्रवाई की पुष्टि की है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: RCP सिंह के करीबियों पर गिरी गाज! JDU में बड़ी फेरबदल, सभी प्रकोष्ठ और इकाइयां भंग, जल्द ही होगा पुनर्गठन

Liquor Ban In Bihar: CM आवास से चंद किमी दूर ठेले पर शराब रखकर बेचने जा रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget