एक्सप्लोरर

सीएम बोले- अयोध्या विवाद पर अदालत के फैसले का सम्मान कर संयम बरतें संत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महंत नरेंद्र गिरि की मुलाकात हुई है। मुलाकात के बाद नरेंद्र गिरी ने कहा कि सीएम योगी ने संतों के साथ ही सभी देशवासियों को अयोध्या फैसले का सम्मान करने व संयम बरतने की अपील की।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में साधू-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। उन्होंने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले देश भर के साधू -संतों से अदालत के फैसले का सम्मान करने व संयम बरतने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा है कि संत महात्माओं को खुद संयम बरतने के साथ ही अपने अनुयायियों व दूसरे देशवासियों से भी इसी तरह की अपील करनी चाहिए, ताकि अदालत का फैसला आने के बाद देश में शांति व सौहार्द कायम रहे। उन्होंने कहा है कि देश में भाई चारा व शांति बनाए रखने में धर्मगुरुओं ने हमेशा ही अपना अहम योगदान दिया है। इस बार भी उनसे इसी तरह की पहल किये जाने की उम्मीद है।

सीएम से मुलाकात के बाद महंत नरेंद्र गिरि ने फोन पर दी गई जानकारी में दावा किया कि सीएम योगी ने संतों के साथ ही सभी देशवासियों को अयोध्या फैसले का सम्मान करने व संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बारे में दीपावली के बाद जल्द ही संतों की एक बैठक बुलाई जाएगी और सामूहिक तौर पर देशवासियों से अपील भी की जाएगी।

महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रयागराज में दो महीने बाद लगने जा रहे माघ मेले की व्यवस्थाओं के बारे में भी बातचीत की। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मेले का आयोजन कुंभ की तर्ज पर ही भव्य व दिव्य होगा और संतों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget