एक्सप्लोरर

प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि की बढ़ी मुश्किलें, कोविड नियमों का पालन किये बिना शादी समारोह में की शिरकत

स्वामी आनंद गिरि ने कई वीडियो जारी कर महंत नरेंद्र गिरि पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में महंत नरेंद्र गिरि कोविड नियमों का पालन किए बगैर शादी समारोह में शिरकत करते नजर आ रहे हैं.

प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. निरंजनी अखाड़े से निष्कासित होने के बाद बगावती तेवर अपनाने वाले शिष्य स्वामी आनंद गिरि द्वारा लगातार लगाए जा रहे गंभीर आरोपों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. दरअसल, महेंत नरेंद्र गिरि का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महंत नरेंद्र गिरि कोविड प्रोटोकॉल को भूलकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बिना ही एक शादी समारोह में शिरकत करते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, वो स्टेज पर चढ़कर वर-वधू को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं. जिस शादी में उन्होंने शिरकत की है, उसमे सैकड़ों लोगों की भीड़ है. किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा है. महंत नरेंद्र गिरि के सामने ही कई लोग देर तक नोट उड़ाते भी नज़र आ रहे हैं. तो वहीं इस शादी समारोह में बार बालाएं भी अश्लील ठुमके लगा रही हैं.

स्वामी आनंद गिरि ने जारी किये वीडियो
महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में हुई शादी से जुड़े कई वीडियो की सीरीज स्वामी आनंद गिरि ने जारी की हैं. यह सभी वीडियो 6 मई को प्रयागराज शहर के झलवा इलाके के एक गेस्ट हाउस में हुई एक शादी का है. शादी महंत नरेंद्र गिरि के एक अन्य शिष्य और उनके मीडिया प्रभारी अभिषेक की थी. आरोप है कि इस शादी में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाकर सैकड़ों की भीड़ बुलाई गई. आरोप यह भी है कि पूरा आयोजन महंत नरेंद्र गिरि की देखरेख और उनकी मौजूदगी में हुआ. 

चढ़ावे के पैसों से हुई शादी
स्वामी आनंद गिरि ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी समारोह में हनुमान मंदिर के चढ़ावे और निरंजनी अखाड़े के मठ के पैसे को पानी की तरह बहाया गया. लाखों रूपये अदा कर बार बालाओं को बुलाकर उनका अश्लील डांस कराया गया. हालांकि महंत नरेंद्र गिरि ने फोन पर हुई बातचीत में इन सभी आरोपों का खंडन किया है. उनका कहना है कि दूसरे मेहमानों की तरह वह सिर्फ एक आमंत्रित सदस्य के रूप में गए थे और बाकी मामलों से उनका कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: ग्रामीण इलाकों में कोरोना की स्थिति पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

यूपी में तीन महीने तक फ्री राशन देगी योगी सरकार, 15 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget