एक्सप्लोरर

...तो इस वजह से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं महंत धर्मदास, ट्रस्ट को लेकर कही बड़ी बात 

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर हमलावर होते हुए महंत धर्मदास ने कहा कि जमीन खरीदने के लिए जाल बिछाया जा रहा है, कई मंदिरों को लिखवाया जा चुका है, समाज में भय व्याप्त किया जा रहा है. 

Ayodhya Mahant Dharmdas: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार का आरोप का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राम जन्मभूमि मामले में पूर्व हिंदू पक्षकार रहे महंत धर्मदास अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने हनुमान जी के दरबार में 11 दिन का अनुष्ठान किया था. हनुमानगढ़ी पर वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा सुंदर कांड का पाठ अनवरत 11 दिन चलाया गया और आज उसकी पूर्णाहुति दी गई. 

ट्रस्ट की जांच कराई जाए
धर्मदास का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में आगे की विधित कार्रवाई करने के लिए हनुमान जी से अनुमति ली गई है. ट्रस्ट पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के लोगों के द्वारा जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है उससे आगामी दिनों में अयोध्या में संत समाज का रहना मुश्किल हो जाएगा. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर हमलावर होते हुए महंत धर्मदास ने कहा कि जमीन खरीदने के लिए जाल बिछाया जा रहा है, कई मंदिरों को लिखवाया जा चुका है, समाज में भय व्याप्त किया जा रहा है. प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और माननीय सुप्रीम कोर्ट से प्रार्थना है कि ट्रस्ट की जांच कराई जाए. 

 ट्रस्ट के लोगों के खिलाफ प्रचार करेंगे
महंत धर्मदास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हनुमान जी का आशीर्वाद ले कर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे. इसी माह में हनुमानगढ़ी के मुख्य महंत निर्वाणी अनी अखाड़ा के सरपंच और राम जन्मभूमि विवाद में हिंदू पक्षकार रहे महंत धर्मदास के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में जमीन भ्रष्टाचार मामले पर अपील करने की तैयारी में है. ये इसी जुलाई माह में गुरु पूर्णिमा के नजदीक किया जाएगा. धर्मदास के सहयोगी रघुकुल संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत दिलीप दास ने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट में हमारी अपील स्वीकार नहीं की जाती है तो फिर हम जनता की अदालत में जाएंगे. जनता की अदालत में जाकर ट्रस्ट के लोगों के खिलाफ प्रचार करेंगे, उनको जनता की दरबार में लाएंगे और जनता को बताएंगे कि राम के नाम पर भ्रष्टाचार फैला रहे हैं. 

नए ट्रस्ट का गठन हो
बता दें कि, राम जन्मभूमि विवाद में हिंदू पक्षकार रहे महंत धर्मदास के गुरु स्वर्गीय अभिराम दास ने 1949 में भगवान राम लला को प्रकट कराया था और तब से ही हनुमानगढ़ी के संतों का राम जन्मभूमि पर दावा चलता आ रहा है. एक बार फिर संत समाज आंदोलित है और इस बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद महंत धर्मदास के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगा और मांग करेगा कि ट्रस्ट को भंग किया जाए. ट्रस्ट में आरोपी सभी लोगों की जांच की जाए, नए ट्रस्ट का गठन हो और ट्रस्ट के गठन में संत समाज को शामिल किया जाए. 

ये भी पढ़ें:

UP Population Control Draft: मायावती ने टाइमिंग पर उठाए सवाल, बताया चुनावी स्वार्थ

दो दिनों के लिए टला प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा, अब 16 जुलाई को पहुंचेंगी लखनऊ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget