एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: गोंडा में दस हजार लोगों ने निकाली महामंगल कलश यात्रा, पांच थानों की पुलिस रही तैनात

UP News: दस हजार लोगों ने जय श्री राम का झंडा लेकर सिर पर कलश में अक्षत, गंगा जल रखकर नारा लगाते हुए महामंगल कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा को संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी.

UP News: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनेवाली है. देशभर में राम भक्तों के बीच मंदिर निर्माण से उत्साह का माहौल है. गोंडा में दस हजार लोगों ने 5 किलोमीटर तक महामंगल कलश यात्रा निकाली. महामंगल कलश यात्रा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी. दस हजार लोगों के हाथों में जय श्री राम का झंडा और सिर पर कलश था. महामंगल कलश यात्रा को संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी.

गोंडा में निकली महामंगल कलश यात्रा

अपर पुलिस अधीक्षक भी कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मौजूद रहे. कोतवाली समेत पांच थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया था. रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से पहले जगह-जगह पूजा अर्चना कर हवन किया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को महामंगल कलश यात्रा निकाली गई. रामलीला मैदान से शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दुखहरण नाथ मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हो गई. आयोजकों ने कहा कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अक्षत वितरण का कार्यक्रम चलेगा.


Ram Mandir Opening: गोंडा में दस हजार लोगों ने निकाली महामंगल कलश यात्रा, पांच थानों की पुलिस रही तैनात

राम मंदिर उद्घाटन से पहले आयोजन

लोगों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक दीप जलाने का भी आह्वान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को दिवाली मनाई जाएगी. घर-घर दीपक से रोशन होगा. अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि महामंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी. दस हजार से ज्यादा लोग महामंगल कलश यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि 5 किलोमीटर का सफर पूरा कर रामलीला मैदान से निकली महामंगल कलश यात्रा का समापन दुखहरण नाथ मंदिर में समाप्त हुई. महामंगल कलश यात्रा के सुरक्षित संपन्न होने से पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है. 

Ram Temple Threat: राम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget