एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी, 250 बेड के 100 आश्रय स्थलों का हुआ उद्घाटन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 25000 बेड के आश्रय स्थल का उद्घाटन किया. इस बार देश-विदेश से करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचेंगे.

Mahakumbha 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (7 दिसंबर) को प्रयागराज के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 25000 बेड के आश्रय स्थल का उद्घाटन किया. योगी सरकार लगातार महाकुंभ को भव्य दिव्य और नव्य बनाने की दिशा में काम कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के महाकुंभ में देश-विदेश से करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचेंगे, जिनके ठहरने और खाने का विशेष इंतजाम किया जा रहा है. 

इसी दिशा में शनिवार को महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढाई सौ बेड के सौ आश्रय स्थल का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतर इंतजाम की शुरुआत की है. योगी सरकार लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रख रही है, यही वजह है कि हर तरह के श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किया जा रहा है.

महाकुंभ अधिकारियों के मुताबिक सामान्य दिनों में, श्रद्धालुओं को पहले दिन के लिए 100 रुपये और दूसरे दिन रुकने पर पहले दिन 100 रुपये और दूसरे दिन 200 रुपये का भुगतान करना होगा. मुख्य स्नान पर्व और उसके आसपास के दिनों में, यह शुल्क बढ़ जायेगा और पहले दिन के लिए 200 रुपये और दूसरे दिन का चार्ज 400 रुपये देना होगा. श्रद्धालु  इसका भुगतान नकद या डिजिटल के माध्यम (UPI) से कर सकते हैं, जिसके बाद श्रद्धालुओं को एक टिकट भी जारी किया जाएगा.

कई कीर्तिमान स्थापित करेगा महाकुंभ-CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "यह आश्रय स्थल उन श्रद्धालुओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होगा जो होटल गेस्ट हाऊस या निजी आश्रय का खर्च नहीं उठा सकते. ऐसे में वो इन आश्रय स्थलों में रुककर महाकुंभ का आनंद उठा सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह महाकुंभ सनातन की विरासत को विश्व के पटल पर रखने की अहम भूमिका निभाएगा और इस बार का महाकुंभ कई कीर्तिमान भी स्थापित करेगा. 

उन्होंने साधु संतों का भी धन्यवाद करते हुए कहा साधु संतों के बिना महाकुंभ की कल्पना अधूरी होगी. और इन साधु संतों के सहयोग से इस बार का महाकुंभ विश्व में अपनी एक नई गाथा लिखेगा.

ये भी  पढ़ें: सीएम योगी पर अजय राय का तंज, कहा- 'अबकी विदाई मठ में होने वाली है, जनता मठ में भेज देगी'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget