एक्सप्लोरर

Mahakumbh Fire: गीता प्रेस में कैसे लगी आग? ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका बोले- 'यहां से नहीं लगी, करोड़ों का नुकसान हुआ'

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि आग की चिंगारी ने गीता प्रेस को अपनी चपेट में लिया, जो बाद में और भी भीषण हो गई. इस आग में जान की हानि नहीं हुई है, लेकिन माल जलकर राख हो गया है.

Mahakumbh Fire News: महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस शिविर में रविवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना के बारे में गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है. गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने कहा, "यह आग हमारे यहां से नहीं लगी बल्कि बाउंड्री के पीछे कुछ लोग रह रहे हैं, वहीं से ही यह आग लगी है."

उन्होंने कहा, "आग की चिंगारी ने गीता प्रेस को अपनी चपेट में लिया, जो बाद में और भी भीषण हो गई. हालांकि, इस आग में जान की हानि नहीं हुई है, लेकिन माल जलकर राख हो गया है. हम सब सुरक्षित हैं. 170 कॉटेज थे, जो जलकर खाक हो गए हैं. इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, प्रशासन की टीम ने आग बुझाने में हमारी बहुत मदद की. तुरंत ही दमकल टीम आई और आग पर काबू पाया. मुख्यमंत्री योगी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए."

कृष्ण कुमार खेमका ने कहा, "इसके अलावा पीएम मोदी ने हालात की जानकारी ली और प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. अब सोमवार से हम फिर से सेवा में लग जाएंगे और अपने विजन को आगे बढ़ाएंगे. भगवान ने हमारी परीक्षा ली है और हम उस परीक्षा में पास होकर रहेंगे. हमारे यहां पूरी सावधानी के साथ काम हो रहा है. आज जो आग लगी थी, वह किचन तक पहुंच गई और उसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था. मगर सब सुरक्षित हैं."

महाकुंभ में किस वजह से लगी थी भीषण आग, कैसे फटा गैस सिलेंडर? सामने आया पूरा सच

हमारा कोई दुश्मन नहीं- ट्रस्टी
उन्होंने बताया, "यह घटना कुयोग से घटी है, अब इसमें किसका नाम लिया जाए कि घटना उसकी वजह से घटी है और किसकी जांच की जाएगी. हमारा कोई दुश्मन नहीं है. हमारे हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की तरफ से मदद का भी आश्वासन दिया गया है. हमारा पूरा हौसला बना हुआ है और कल्पवास को पूरा करके ही रहेंगे."

बता दें कि रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित गीता प्रेस के शिविर में आग लग गई. आग की लपटें बढ़ने के बाद इसके आसपास के प्रयागवाल के 10 टेंट भी प्रभावित हुए. आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget