एक्सप्लोरर

महाकुंभ में किस वजह से लगी थी भीषण आग, कैसे फटा गैस सिलेंडर? सामने आया पूरा सच

Mahakumbh Fire News: गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय सिलेंडर लीक हो जाने के कारण आग लगने की बात सामने आई है. आग लगने से रसोई में रखे करीब 2 गैस सिलेंडर फट गए.

Mahakumbh Fire: महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रविवार (19 जनवरी) को एक शिविर के पुआल में लगी आग, गैस सिलेंडर फटने की वजह से तेजी से फैल गई और आग की चपेट में आने से करीब 18 शिविर जल गए. हालांकि अग्मिशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इसी बीच यूपी सरकार की तरफ से इस अग्निकांड को लेकर कुछ तथ्य बताए गए हैं, जिसमें आग लगने की वजह बताई गई है.
 
यूपी सरकार की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार रविवार (19 जनवरी) को महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर नं. 19 पुराना रेलवे ब्रिज व नये रेलवे ब्रिज के मध्य थानाक्षेत्र कोतवाली घूंसी अन्तर्गत करपात्री जी के शिविर के समीप गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर की रसोई में समय करीब 16.10 बजे आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस द्वारा स्थानीय कल्पवासियों व पुलिस के सहयोग से आग को समय करीब 17.00 बजे बुझा लिया गया है.

इस प्रेस नोट में बताया गया कि गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय सिलेंडर लीक हो जाने के कारण आग लगने की बात सामने आई है. आग लगने से रसोई में रखे करीब 2 गैस सिलेंडर फट गये तथा 40 घास-फूंस की झोपड़ियां और श्री संजीव प्रयागवाल के 6 टेंट जल गए. इस आग के दौरान भागते समय जसप्रीत के पैर में चोट लग गई और वह घायल होकर अचेत हो गय.

जसप्रीत को अचेत होने पर इलाज हेतु एंबुलेंस के माध्यम से महाकुमेला अन्तर्गत केन्द्रीय चिकित्सालय में लाया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात अग्रिम उपचार हेतु जसप्रीत उपरोक्त को स्वरूपरानी मेडिकल कालेज प्रयागराज भेज दिया गया है. चिकित्सकों द्वारा घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है, आग लगने से टेंटो में रखे दैनिक उपयोग की वस्तुएं बिस्तर, चारपाई, कंबल, कुर्सी, मेज आदि जल कर नष्ट हो गये.

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया, "लगभग 180 कॉटेज बने हुए थे, हमने बहुत सावधानी से बनाया. सभी को मना किया गया कि किसी प्रकार का अग्नि का कोई काम ना करें. जहां हमने सीमा बनाई उसके पार सर्कुलेटिव एरिया घोषित की गई थी. पता नहीं प्रशासन ने वे जगह किसे दी, उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई, हमारा कुछ नहीं बचा सब खत्म हो गया. हमारी रसोई टीन शेड की थी, पक्की थी."

महाकुंभ में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन इस काम पर रोक, CM योगी का सख्त निर्देश

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget