एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पर केमिकल अटैक का साया? NIA अलर्ट, अस्पताल में बन रहे खास वार्ड

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पर मंडराते हुए केमिकल अटैक के खतरे को देखते हुए 25 विशेषज्ञों की टीम को नरोरा परमाणु केंद्र से ट्रेनिंग दी गई है. जो रेडियो एक्टिव से प्रभावितों को इलाज कर सकेंगे.

Mahakumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज होने वाले महाकुंभ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में योगी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. इस बार महाकुंभ में रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इस बीच कुंभ पर केमिकल अटैक का खतरा भी मंडरा रहा है. जिसे देखते हुए गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है. मंत्रालया की ओर से महाकुंभ पर आंतकी साये को देखते हुए CBRNE टीम बनाई गई है. जो हर तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार है. 

महाकुंभ में आतंकवाद के थ्रेट परसेप्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने कैमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर अटैक (CBRNE) से घायल लोगों के ट्रीटमेंट के लिए 25 विशेषज्ञों की टीम बनाई है. इन सभी को नरोरा परमाणु केंद्र से ट्रेनिंग दी गई है.  

सरकारी अनुमान के मुताबिक इस बार महाकुंभ में चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था भी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है. महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा खुद गृह मंत्रालय ने लिया है. गृह मंत्रालय सुरक्षा एजेंसी NIA के माध्यम महाकुंभ क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम पर विशेष सतर्कता बरत रहा है. 

नरोरा परमाणु केंद्र में दी गई ट्रेनिंग 
महाकुंभ पर मंडराते हुए आतंकी साये को देखते हुए 25 विशेषज्ञों की टीम को नरोरा परमाणु केंद्र से ट्रेनिंग दी गई है. इन्हीं में एक डॉ. जीतेंद्र शुक्ला ने बताया कि गृह मंत्रालय ने एहतियातन केमिकल अटैक हो जाने की स्थिति में घायलों का उपचार कैसे होगा इसके लिए भी एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया है.  केमिकल अटैक की स्थिति में घायल व्यक्ति रेडियो एक्टिव तत्वों से भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में सामान्य सेवाकर्मी घायल की सहायता नहीं कर पाएंगे. इसीलिए गृहमंत्रालय के निर्देश पर अलग-अलग विभागों के कुल 25 सरकारी विशेषज्ञों को नरोरा एटॉमिक पॉवर स्टेशन में ऐसी आपात स्थितियों में घायलों का उपचार करने की ट्रेनिंग दी गई है. 

स्वरूप रानी चिकित्सालय में बनाया CBRN वार्ड 
ट्रेनिंग में रेडियो एक्टिविस्ट तत्वों से प्रभावित व्यक्ति के उपचार का तरीका सिखाया गया है ताकि उससे कोई तीसरा व्यक्ति प्रभावित न हो. गृहमंत्रालय की इस केमिकल अटैक ट्रीटमेंट टीम की अध्यक्ष वत्सला मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि रेडियो एक्टिव पदार्थों से प्रभावित व्यक्ति को रेडियो एक्टिव मुक्त करने के लिए आवश्यक मशीनों और ट्रीटमेंट सेंटर को जल्द स्टैब्लिश करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. केमिकल अटैक जैसे आपात स्थिति के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में तीन बड़े वार्ड को सभी जरूरी मेडिकल मशीनों और बेड आदि सुविधाओं से लैस करके खाली रखा जाएगा. 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर की बत्ती गुल, जुर्माना भरे बिना अब नहीं जुड़ेगा कनेक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget