एक्सप्लोरर

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को संगम तक जाने के लिए मिलेगी स्पीड बोट-मिनी क्रूज, जानें इसका किराया?

Mahakumbh 2025: अगले साल होने वाले होने महाकुंभ मेले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कई खास सुविधाएं मिलेंगी.

Prayagraj News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगरीय निकाय के सभी विभागों को योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि दिव्य, भव्य और नव्य महाकुंभ को साकार करने में जुट जाएं. 

इस बार उत्तर प्रदेश टूरिज्म विभाग श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को विशेष सुविधा देने की योजना बनाई है. इस महाकुंभ में पहली बार उत्तर प्रदेश टूरिज्म की ओर से श्रद्धालुओं को मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा उपल्ब्ध कराई जा रही है. 

बोट चलाने का उद्देश्य?
इस बार महाकुंभ में श्रद्धालु त्रिवेणी बोट क्लब से संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज या स्पीड बोट की सुविधा ले सकेंगे. पर्यटन विभाग की इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम और सरल तरीके से संगम में स्नान करवाना. सीएम योगी के निर्देश के तहत महाकुंभ में संगम स्नान को अधिक से अधिक सुविधाजनक और सरल बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है.

पहली बार मिलेगी सुविधा
एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग महाकुंभ 2025 में पहली बार संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है. फिलहाल ये सुविधा दिसंबर 2023 से चल रही है, लेकिन महाकुंभ में पर्यटन विभाग पहली बार ये सेवा श्रद्धालुओं को भी प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि यूपीएसटीडीसी की वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही किया था.

इन सुविधाओ की मदद से श्रद्धालु प्रयागराज के त्रिवेणी बोट क्लब से संगम तक की यात्रा कुछ मिनटों में ही पूरी कर सकेंगे. प्रयागराज के यमुना बैंक रोड स्थिति त्रिवेणी बोट क्लब से ये सुविधा सामान्य दिनों में भी दी जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य बोट क्लब के पास बने हेलीपैड से आने वाले विदेशी और विशिष्ट श्रद्धालुओं को आसानी से संगम तक पहुंचाना है, क्योंकि त्रिवेणी बोट क्लब हेलीपैड से वॉकिंग डिस्टेंस पर स्थित है.

कितना होगा किराया?
त्रिवेणी बोट क्लब के संचालक दीपक टण्डन ने बताया कि अभी बोट क्लब में 6 सिक्स सीटर स्पीड बोट, 2 थर्टी फाईव सीटर मिनी क्रूज और 2 रेस्क्यू बोट मौजूद हैं. स्पीड बोट का किराया 200 रूपये प्रति व्यक्ति या 2000 रू प्रति घंटा है, जबकि मिनी क्रूज किराया 150 रूपये प्रति व्यक्ति या 5000 रूपये प्रति घंटे है. उन्होंने बताया कि दोनों ही बोट को पूरी तरह से फैमली के लिए बुक भी करवा सकते है. 

दीपक टंडन ने बताया कि मिनी क्रूज में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए केबिन भी बनाया गया है. संगम स्नान के अलावा बोट क्लब पर्यटकों को यमुना की सैर और सुजावन देव मंदिर की यात्रा भी करवाएगा. महाकुंभ के दौरान स्पीड बोट की संख्या बढ़ाने  पर भी विचार किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से प्रयागराज के महाकुंभ में पहली बार स्पीड बोट और मिनी क्रूज से संगम स्नान का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: फूलपुर में INDIA गठबंधन में दरार! सपा के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष आज दाखिल करेंगे नामांकन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget