एक्सप्लोरर

महाकुंभ: आज भी सारे पांटून पुल बंद, कल हुआ था हंगामा, अखिलेश यादव बोले - अधिकारी और कर्मचारी को भी थका रही अव्यवस्था

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या को देखते हुए पांटून पुल बंद किए जाने की वजह से लोगों को हो रही परेशानी पर सवाल उठाए और उचित व्यवस्था की मांग की.

Akhilesh Yadav News: महाकुंभ में सोमवार को मौनी अमावस्या पर आ रही भीड़ को देखते हुए ज्यादातर पांटून पुलों को पैदल श्रद्धालुओं के लिए भी बंद कर दिया जिस पर श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट गया और उन्होंने हंगामा किया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना को लेकर सरकार को घेरा और युद्ध स्तर पर तैयारियां करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पर्यटक बिना संघर्ष के अपनी यात्रा संपन्न करें इसकी व्यवस्था होनी चाहिए. 

सपा अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर कर महाकुंभ में अव्यवस्थाओं को लेकर निशाना साधा, इस वीडियो में पुलिस और लोगों के बीच बहस देखी जा सकती है. अखिलेश यादव ने कहा- 'अव्यवस्था सिर्फ़ श्रद्धालुओं को ही नहीं महाकुंभ प्रशासन और प्रबंधन में दिनरात लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी थका रही है. उप्र की सरकार से सविनय निवेदन है कि हमारे अनुरोध को आलोचना न समझे बल्कि आस्थापूर्ण आग्रह मानते हुए तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करे. 

अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग
अखिलेश ने आगे कहा- भाजपा सरकार महाकुंभ को आत्म-प्रचार का स्थान न मानकर, सेवाभाव से देखे जिससे शांति की कामना लेकर आए आध्यात्मिक पर्यटकों की यात्रा बिना किसी संघर्ष के शांतिपूर्ण रूप से सुसंपन्न हो सके. अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति भी मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाए, उनके उचित विश्राम व भोजन-पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके. 

बता दें कि बुधवार को मौनी अमावस्या है. ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर ज्यादातर पांटून पुलों को पैदल श्रद्धालुओं के लिए भी बंद रखा गया है. इससे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को भी ज्यादातर पांटून पुल पूरे दिन बंद रहे. जिसके बाद लोगों की भीड़ उग्र हो गई. रात को पांटून ब्रिज नंबर 7 पर नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान SDM लिखी गाड़ी जाने देने और पैदल श्रद्धालुओं को रोकने पर लोगों ने पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की की और गाड़ी पर हाथ मारकर अपना नाराजगी जताई. 

पांटून बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी
इस घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद पुलिस प्रशासन को लोगों को संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और किसी तरह अधिकारियों में हालात को संभाला. मौनी अमावस्या पर सरकार ने दस करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया है. 

अयोध्या राम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 30 घंटे में पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु, लगा भीषण जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget