एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 30 घंटे में पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु, लगा भीषण जाम

Ayodhya Ram Mandir: महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शनों के लिए अयोध्या का रुख कर रहे हैं. जिसकी वजह से रामनगरी के सभी प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि मंदिर में रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिसमें मंदिर आने वाले पर्यटकों की संख्या ने नया कीर्तिमान रच दिया है. रामलला के दर्शनों के लिए 30 घंटे में 25 लाख से ज्यादा दर्शनार्थी पहुंचे हैं. इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आने से अयोध्या में भारी जाम लग गया है. जिसकी वजह से सिर्फ मंदिर आने वाले लोग ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शनों के लिए अयोध्या का रुख कर रहे हैं. जिसकी वजह से रामनगरी के सभी प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया है. रामपथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निकासी मार्ग को बदला गया, यही नहीं अयोध्या धाम आने वाले सभी चार पहिया और दोपहिया वाहनों की नगर में एंट्री पर भी रोक लगानी पड़ी. लोग घंटों जाम में फंसे रहे हैं. भीड़ का संभालने में प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए. 


अयोध्या: राम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 30 घंटे में पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु, लगा भीषण जाम

अयोध्या धाम में पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु
गणतंत्र दिवस पर अवकाश होने की वजह से अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई थी. चारों से तरफ़ से आ रहे श्रद्धालुओं का पड़ाव राम मंदिर की ओर ही देखा गया. सोमवार को उससे भी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और  रामलला के दर्शनों के लिए पहुंचे. जिसकी वजह से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर पैदल जाने वाले लोगों की भीड़ हो गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को भी सड़क पर उतरना पड़ा. सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई. 

दरअसल प्रयागराज में महाकुंभ आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में अन्य धार्मिक स्थलों का भी दौरा कर रहे हैं. इनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर की ओर रुख़ कर रहे हैं जिसकी वजह से यहां आने वाले भक्तों की संख्या में तेजी इजाफा हुआ है. महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद यात्री अयोध्या धाम की ओर रुख कर रहे हैं. 

Maha Kumbh 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश घोषित, मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के चलते फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget