एक्सप्लोरर

शिव की अराधना का पर्व महाशिवरात्रि, कैसे पूजा करनी चाहिये..क्या है शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ के स्मरण और पूजा का पर्व है। इस दिन शिव की अराधना कैसी की जाए...क्या है महामृत्युजंय मंत्र का लाभ

महाशिवरात्रि कल यानी शुक्रवार को है। यह भगवान शिव की अराधना का विशेष दिन माना जाता है। आज हम लोग बात करने जा रहें हैं शिवरात्रि पर्व की, इसका क्या महत्व है? कैसे पूजा करनी चाहिए? और किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा।

शिवरात्रि कब

-चतुर्दशी तिथि आरंभ- सायं 05:20 (21 फरवरी)

-चतुर्दशी तिथि समाप्त- 22.02.20- सायं 07:02 (22 फरवरी)

-निशिथ काल पूजा- रात्रि 11:38 से रात्रि 01:00 (21 फरवरी)

चतुर्दशी तिथि जब सायंकाल से आरम्भ होती है। उसी रात्रि को शिवरात्रि मनाई जाती है इसलिए कल शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। आज हम लोग शिव उपासना से संबंधित बात करेंगे और साथ ही ऐसे क्या उपाय किए जाएं जिससे जीवन सुखमय हो और महादेव की कृपा प्राप्त हो।

शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है। शिवरात्रि प्रत्येक माह पड़ती है लेकिन फागुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि होती है। महाशिवरात्रि में रात्रि लगा हुआ है इसका अर्थ है ? रात्रि का बहुत महत्व है इस रात्रि को निष्क्रिय रहते हुए केवल सोकर निकालने से कोई लाभ नहीं होता।

जैसे दीपावली की रात्रि है, होली की रात्रि है, जन्माष्टमी की रात्रि है, उसी प्रकार शिवरात्रि की रात्रि का बहुत महत्व है। इस दिन शिव उपासना निश्चित रूप से बहुत फलदायी होती है।

निशीथकाल काल का जो समय है। वह बहुत कठिन नहीं है अब रात 12:00 बजे तक बिग बॉस आनंद के साथ जब देखा जा सकता है तो 11:30 से रात्रि 1:00 तक अगर घर के सभी सदस्य ओम नमः शिवाय का जाप कर सकते हैं।

शिव भजन गाए कोई यूट्यूब में अच्छा मंत्र लगा लीजिए शिव का ऑडियो बजा लीजिए घर की लाइटें जलाइए इस समय का आनंद लीजिए शिव के नाम जाप में शिव की आराधना में मस्त हो जाइए।

कल एक काम और करना होगा की आप लोगों को सुबह स्नान करके जो भी आपके घर के पास में शिव-मंदिर हो वहां जाएं और शिव पर जल अर्पित करें, दूध अर्पित करें और फिर जल अर्पित करके स्वच्छ करके शिव लिंग को बेलपत्र व पुष्प चढ़ाएं थोड़ा सा चंदन पाउडर भी लगाएं और उसको भी महादेव पर अर्पित करिए। अगर सुबह जाने में दिक्कत हो तो रात में भी आप जा सकते हैं और रात में जाना ज्यादा अच्छा रहेगा। जो लोग व्रत रखना चाहे वह व्रत भी रख सकते हैं इस दिन ठंडाई घर में बनाइए और महादेव को भोग लगाए। प्रसाद के रूप में उसका वितरण करने से शिव की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

व्रत विधि

शिवरात्रि के एक दिन पहले, मतलब त्रयोदशी तिथि के दिन, भक्तों को केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन भक्तगणों को पूरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। भगवान शिव से व्रत को निर्विघ्न रूप से पूर्ण करने हेतु आशीर्वाद मांगना चाहिए।

शिवरात्रि के दिन भक्तों को सन्ध्याकाल स्नान करने के पश्चात् ही पूजा करना चाहिए या मन्दिर जाना चाहिए। भक्तों को सूर्योदय व चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के मध्य के समय में ही व्रत का समापन करना चाहिए।

अब बात करते हैं कुछ उपाय की

जिन लोगों का स्वास्थ्य बहुत खराब चल रहा है उन लोगों को रात्रि में महामृत्युंजय का जाप करना चाहिए। स्वच्छ जगह बैठ जाएं यदि ऐसा संभव न हो तो चेयर में बैठ सकते हैं उसके उपरान्त (नोट- कपड़े बदलकर कर ही जाप आदि करें) माला लेकर और माला को आप किसी कपड़े से ढक लीजिए। हर बार की तरह एक बार फिर बताना चाहूँगा की जाप करते हुए माला दिखनी नहीं चाहिए। जाप करते समय एक कटोरी में सामने जल रख लीजिए जाप करने के बाद पूरे घर में उसी जल का छिड़काव करें उसका दो बूंद मुंह में डालें। इससे महादेव की कृपा से आपके रोग दूर होगा।

जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा है वह कल नमः शिवाय का जाप करें महादेव से वर प्राप्ति की प्रार्थना करें इससे उनकी कृपा प्राप्त हो जाती है।

रुद्राभिषेक का प्लान लीजिए ,

-घर के पास में जो भी शिव मंदिर हो वहां पर जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। यदि नदीं किनारे शिवालय हो तो बहुत ही उत्तम रहेगा।

जो भी लोग नशा करते हैं उनसे मेरा अनुरोध है कि वह भगवान भोले नाथ का ध्यान करके नशे को त्याग दें। उनको समर्पित कर दें। क्योंकि महाशिव रात्रि है ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget