एक्सप्लोरर

Maha Kumbh भगदड़ की होगी जेपीसी जांच? कांग्रेस सांसद ने उठाई मांग, मौतों पर किया ये दावा

यूपी स्थित इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद उज्जवल रमण सिंह ने आरोप लगाया है कि मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ की असली संख्या छिपाई जा रही है.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या छिपाई जा रही है और यह घटना सरकार की अव्यवस्था के कारण हुई.

उन्होंने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि भगदड़ की घटना की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन होना चाहिए.

'मैं जेपीसी की मांग करता हूं...'
उज्ज्वल रमण सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी व्यवस्था को राम भरोसे छोड़ दिया. उन्होंने कहा, 'भगदड़ में कितने लोग मारे गए, यह नहीं बताया जा रहा है. कितने लोग लापता हैं यह नहीं बताया जा रहा है.' सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के दावे खोखले साबित हुए.

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं जेपीसी की मांग करता हूं. सभी सांसद जाएं और देखे कि किस तरह की दुर्व्यवस्था है.' उन्होंने कहा कि भाजपा को हर जगह साजिश नजर आती है, जबकि उसे अपनी कमियों को देखना चाहिए. सिंह ने कहा, 'केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए.'

जया बच्चन के खिलाफ दर्ज होगी FIR? कुंभ पर दिए इस बयान से जुड़ा है मामला

द्रमुक सांसद कनिमोझि ने भी सदन में महाकुंभ की भगदड़ की घटना का उल्लेख किया और कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों की रक्षा नहीं की. उन्होंने कहा कि जब धर्म और राजनीति को एक साथ मिलाया जाता है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, यह भगदड़ इसी बात का एक उदाहरण है.

द्रमुक सांसद के अनुसार, उनकी पार्टी जाति जनगणना का समर्थन करती है, लेकिन जनसंख्या के आधार पर परिसीमन के पक्ष में नहीं है.

कनिमोझि ने कहा कि आबादी पर नियंत्रण करने और आधुनिक शिक्षा वाले किसी राज्य की राजनीतिक ताकत को जनसंख्या के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget