एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में ट्रैफिक को लेकर खास प्लान, जाम लगा तो नहीं काटा जाएगा टोल टैक्स

Maghi Purnima Snan: संगम में माघी पूर्णिमा स्नान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है. अगर मुख्य मार्ग पर किसी तरह जाम की स्थिति पैदा होती है टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. भारी संख्या में लोग संगम नगरी की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में जाम की स्थिति के निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कई जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. किसी भी स्थिति में अव्यवस्थाएं हावी न हो पाएं इसे देखते हुए विशेष परिस्थिति में टोल टैक्स नही काटने के फैसला लिया गया है. पुलिस और टोल प्रशासन के द्वारा ट्रैफिक और जाम बढ़ने की स्थिति को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. 

मंगलवार को पुलिस ने महाकुंभ में माघी पूर्णिमा को देखते हुए निगोहां टोल प्लाजा के पास लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर टोल के पास तीन पार्किंग ग्राउंड भी बनाए गए हैं. ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ये तैयारी की गई हैं. इन तीनों पार्किंग ग्राउंड में क़रीब 300 गाड़ियां खड़ी होने की व्यवस्था की गई है. इनमें से दो पार्किंग ग्राउंड टोल प्लाजा से पहले और एक पार्किंग एरिया टोल प्लाजा के बाद बनाया गया है. जिसमें 50 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं. 

जाम लगा तो टोल पर नही कटेगा टैक्स
टोल प्रबंधक राकेश सिंह ने कहा कि अगर टोल पर गाड़ियों का दबाव बढ़ जाता है तो विशेष परिस्थितियों में गाड़ियों को टोल फ्री कर दिया जाएगा. वहीं एसीपी रजनीश वर्मा ने भी यही बात कही है. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और टोल प्रबंधन की ओर से मिलकर ये फैसला लिया गया है. 

दरअसल माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया गया है, इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कोशिश हैं कि ट्रैफिक की वजह के फिर से कई किमी लंबे जाम जैसी स्थिति पैदा न हो सके. इसके लिए तैयारी की गई है, मंगलवार को डीएम विशाख जी ने और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर समेत जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने टोल प्लाजा का निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है. डीएम ने साफ कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि मुख्य मार्गों पर जाम न लगे. 

डीएम ने इस दौरान टोल पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और एंबुलेंस, क्रेन समेत तमाम बातों का निरीक्षण किया है. 

महाकुंभ: कंट्रोल रूम में सीएम योगी, खुद रख रहे नजर, पल-पल की ले रहे अपडेट, ये अधिकारी भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget