एक्सप्लोरर

महाकुंभ: माघ पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, वॉर रूम में डटे रहे सीएम योगी

Maha Kumbh Magh Purnima Snan: महाकुंभ में आज माघ पूर्णिमा स्नान में करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान तमाम व्यवस्थाएं एकदम चाक चौबंद दिखाई दीं.

Maha Kumbh Magh Purnima Snan: प्रयागराज महाकुंभ में आज माघ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु मंगलवार रात से ही संगम नगरी पहुंचने लगे थे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों और मेला क्षेत्र में विशेष इंतजाम किए. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) लगाए गए, जिन पर लगातार जरूरी सूचनाएं दी जा रही थीं. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह चार बजे से ही लखनऊ से वार रूम की कमान संभाली हुई थी, वो पल-पल की निगरानी कर रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार खास इंतजाम किए. स्नान के बाद घाटों पर अधिक समय न बिताने और तुरंत अपने गंतव्य की ओर बढ़ने की अपील भी की गई. इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और भीड़ नियंत्रण में मदद मिली. माघ पूर्णिमा का पुण्यकाल 11 फरवरी की शाम 6:55 बजे से 12 फरवरी की रात 7:22 बजे तक था. इस दौरान लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने घाटों पर बड़े वीएमडी लगाए थे. 

डिजिटल स्क्रीन के जरिए श्रद्धालुओं को बताया गया कि वे स्नान के बाद ज्यादा देर घाटों पर न रुकें और जल्द अपने ठहरने की जगह लौट जाएं. वहीं भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया. पुलिस, जल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी. योगी सरकार की ओर से माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर सभी घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई. 

संगम आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा 
महाकुम्भ 2025 में माघ पूर्णिमा के प्रमुख स्नान पर्व पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की परंपरा को जारी रखा. सुबह 8 बजे से  श्रद्धालुओं पर कई बार फूलों की बरसात की गई. जिसे देखकर संगम तट पर मौजूद संतों और श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए. जिससे श्रद्धालुओं के मौका हमेशा के लिए यादगार बन गया. 

अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक स्नान पर्व पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से बारिश की जा रही है. पुष्प वर्षा के लिए 20 क्विंटल गुलाब के फूलों का स्टॉक जमा किया जाता है, जबकि 5 क्विंटल फूल रिजर्व में भी रखे जाते हैं. परंपरा के अनुसार, योगी सरकार ने पौष पूर्णिमा और पहले अमृत स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और अब माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर भी इस परंपरा को जारी रखा. 

राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने खोया आपा, बीजेपी सांसद की इस बात पर बुरी तरह भड़कीं

सीएम योगी ने कंट्रोल रूम से की निगरानी
माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशान न हो इसके लिए सीएम योगी ख़ुद पूरी व्यवस्था पर नज़र बनाए थे. सुबह चार बजे से ही उन्होंने लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूप से कमान संभाली और पल-पल का अपडेट लिया. उनका विशेष ध्यान साधु संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर रहा. इस दौरान उनके साथ डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी वॉर रूम में मौजूद रहे. 

सीएम ने टीवी पर सारी व्यवस्थाएं लाइव देखी और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके. (बलराम पांडेय के इनपुट के साथ)

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget