एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कई घंटे पैदल चलकर पहुंच रहे श्रद्धालु

UP News: रविवार को प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कई-कई घंटे पैदल चलने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के समापन से पहले आख़िरी रविवार को संगम तट पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है. लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्नान के लिए उमड़े हैं. कोई दो घंटे पैदल चलकर आ रहा है तो कोई चार घंटे, कोई दस घंटे की यात्रा कर संगम तट तक पहुंच रहा है. यहां स्नान करने के बाद लोग अपने इस कष्ट को सफल मान रहे हैं. हर उम्र, हर वर्ग और भारत के हर कोने से श्रद्धालु महाकुंभ में आ रहे हैं. पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग—हर कोई आस्था और भक्ति में लीन होकर संगम स्नान कर रहा है. 

श्रद्धालुओं का मानना है कि इस महाकुंभ में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और जीवन में पुण्य की प्राप्ति होती है. सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, श्रद्धा का सैलाब भी बढ़ता जा रहा है. स्नान के साथ-साथ लोग अर्घ्य देकर, पूजा-पाठ कर, महामृत्युंजय मंत्र और हर-हर गंगे- हर हर महादेव के जयकारों के बीच संगम तट पर पवित्र स्नान कर रहे हैं.

कई-कई घंटे पैदल चल रहे श्रद्धालु
महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं के मुताबिक़ आज रविवार की वजह से छुट्टी लेकर पूरे परिवार के साथ संगम तट पर स्नान लेने वो आये हैं. हालांकि उन्हें संगम तट पर आने में तीन घंटे से ज़्यादा पैदल चलना पड़ा. इसके बाद भी श्रद्धालुओं का जोश नहीं कम हो रहा है. महाकुंभ में संगम स्नान करने भारत के हर कोने तेलंगना, राजस्थान, मध्यप्रदेश से कई-कई घंटे का सफ़र तय करके श्रद्धालु प्रयागराज पहुँच रहे हैं और आस्था की डुबकी संगम तट पर लगा रहे हैं.

महाकुंभ के इस ऐतिहासिक आयोजन में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. अनुमान है कि महाशिवरात्रि तक यह संख्या 65 करोड़ के पार पहुंच जाएगी. संगम पर उमड़ी इस भीड़ ने एक नया आस्था का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. आज सुबह 8 बजे तक 31 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी संगम तट पर लगा चुके हैं और उम्मीद की जा रही है की रात तक यह आंकड़ा करोड़ पार कर जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा से खींचतान! अलग रणनीति बनाने में लगी कांग्रेस, एक साथ कई फैसलों ने दिए संदेश

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget