एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने चंद्रशेखर आजाद की कौआ से की तुलना, महाकुंभ पर दिया था विवादित बयान

UP News: यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कुंभ पर चंद्रशेखर आजाद का बयान कौआ के समान है. कुंभ पर हर तरफ कोयल सी अच्छी आवाज आ रही है, वहां ऐसे बोल रहे हैं जैसे किसी बाग में कौआ बोल रहा हो.

Maha Kumbh 2025 News: महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर नेताओं और संतों की तरफ से बयानबाजी जारी है. नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ पर दिए गए बयान को लेकर भी नाराजगी है. नगीना सांसद के बयान पर योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया है. यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने चंद्रशेखर आजाद की तुलना कौआ से की है.

बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कुंभ पर चंद्रशेखर आजाद का बयान कौआ के समान है. जहां कुंभ पर हर तरफ कोयल सी अच्छी आवाज आ रही है. इस बीच कुंभ पर चन्द्रशेखर आजाद ऐसे बोल रहे हैं, जैसे किसी बाग में कौआ बोल रहा हो. 

बता दें कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं, लेकिन क्या कोई यह बताता है कि कोई पाप कब करता है? नगीना सांसद के इस बयान को लेकर संतों में भी नराजगी है.

चंद्रशेखर आजाद के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते- सपा

वहीं चन्द्रशेखर आजाद के इस पर बयान पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी का कहना है कि पाप चंद्रशेखर आजाद के दिमाग में भरा है. चंद्रशेखर के बयान पर जहां बीजेपी हमलावर है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी उनके बयान की आलोचना की है. समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि वो चंद्रशेखर आजाद के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. कुंभ में आस्थावान लोग पुण्य कमाने जाते हैं.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी दिया था विवादित बयान

इससे पहले महाकुंभ को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी बयान दिया था. मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा था कि वक्फ बोर्ड की 55 बीघा जमीन पर कुंभ मेला लगाया जा रहा है. मुस्लिम समाज ने ऐतराज नहीं दिखाया, बड़ा दिल दिखाया और दूसरी ओर बाबाओं ने कुंभ मेले में मुसलमानों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया.

महाकुंभ में आए तो ये काम नहीं कर पाएंगे फिल्मी सितारे, महामंडलेश्वर ने कहा- हम विरोध करेंगे

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget