एक्सप्लोरर

महाकुंभ से पहले सरकार ने खोला खजाना, प्लान तैयार, इन जगहों पर श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम

Mahakumbh 2025 से पहले योगी सरकार ने अयोध्या के लिए खजाना खोल दिया है. 12 जनवरी से 28 फरवरी तक व्यवस्थाएं रहेंगी.

Ayodhya News: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. 10 हजार लोगों के ठहरने के इंतजाम के साथ ही उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान रखते हुए नगर निगम द्वारा जगह-जगह पेयजल, शौचालय व प्रकाश व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं. 24 घंटे साफ सफाई रहेगी, इसके लिए दो हजार से अधिक सफाईकर्मी तैनात रहेंगे. यह व्यवस्थाएं 12 जनवरी से 28 फरवरी तक रहेंगी.

महाकुंभ के दौरान देश-विदेश के श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंचेंगे. रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो सकती है. इसे देखते हुए गत दिनों अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि यहां पड़ने वाले प्रांतीय मेले में भी किसी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए. इस पर नगर निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया. आश्रय स्थलों में 24 घंटे साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश तथा रात में अलाव की भी व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अयोध्या के प्रमुख मठ, मंदिरों के महंत व प्रबंधन से भी आश्रय प्रदान करने की अपील की जा रही है.

यहां होंगे 10 हजार लोगों के ठहरने के इंतजाम
अयोध्या बस अड्डे के समीप आश्रय स्थल-3000
सभी रैन बसेरे-600
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन-3000
निषाद राज गुह्य आश्रय गृह-700
राम कथा पार्क के निकट आश्रय गृह-500
सतरंगी पुल के नीचे रामघाट हॉल्ट-600
रायबरेली रोड पर कल्याण मंडप-300
अमानीगंज जलकल के सामने एमएलसीपी पार्किंग स्थल-350
कलेक्ट्रेट के पीछे एमएलसीपी पार्किंग स्थल-350
जोनल कार्यालय आशिफबाग़-300
साकेत सदन-300

स्वच्छ दिखेगा अयोध्या धाम
अयोध्या धाम क्षेत्र में 24 घंटे सफाई  के लिए 2277 कर्मी व 66 पर्यवेक्षकों को नियोजित किया गया है. इसके अलावा 5 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन, 4 लिटर पिकर, घाटों की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रेशर वाशर एवं स्क्रबर प्रेशर वाशर आदि संसाधनों को सम्मिलित किया गया है. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन व बेहतर साफ-सफाई के लिए 86 वाहनों की व्यवस्था करायी गयी है. प्रमुख कार्यक्रम स्थल रामपैड़ी, रामकथा पार्क व घाट सहित समस्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत अयोध्या धाम के सभी क्षेत्रों में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों के अतिरिक्त प्रसाधन के लिए प्रमुख स्थलों पर केयर टेकर सहित 30 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है.

मिल्कीपुर उपचुनाव में कौन होगा बीजेपी का प्रत्याशी? यूपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने दिया ये जवाब

कुल 1125 सीटों के शौचालय की व्यवस्था
अयोध्या धाम सम्पूर्ण मेला क्षेत्र समेत अन्य स्थानों में 40 स्थायी शौचालयों में उपलब्ध 487 सीटों के अतिरिक्त 38 स्थलों को चिह्नित कर 638 सीट के अस्थायी शौचालय की स्थापना कराई गई है. कुल 1125 सीटों के शौचालय की व्यवस्था की गई हैं. प्रत्येक 10 सीट पर एक कर्मी की ड्यूटी लगायी गयी है. वाह्य क्षेत्रों, पार्किंग होल्डिंग एरिया में 34 मोबाइल टॉयलेट (196 सीट) के माध्यम से शौचालय की व्यवस्था की गयी हैं. सभी शौचालयों पर हैंडवॉश, मिरर आदि की व्यवस्था की गयी है. अस्थायी शौचालयों के नियमित देखरेख के लिए एक केयरटेकर व समस्त मोबाइल टॉयलेट पर एक-एक कर्मी की ड्यूटी लगायी गयी है.

 कुल 28,835 स्ट्रीट लाइट्स लगी हैं. इसके अतिरिक्त तुलसी घाट, सरयू स्नान घाट, विभिन्न अंडरपास आदि पर अतिरिक्त विशेष प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी.

यहां रख सकेंगे अपने जूता-चप्पल
1-राज सदन के समीप-10000 बैग
2-सरयू आरती स्थल के समीप-5000 बैग
3-बिड़ला धर्मशाला के सामने-10000 बैग

प्रवर्तन दल जुटेगा, सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलेगा अभियान
संपूर्ण मेला क्षेत्र में पॉलीथीन निषिद्ध क्षेत्र के साथ प्रवर्तन कार्य एवं जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. यहां आईईसी टीम द्वारा येलो, रेड स्पॉट्स एवं जीवीपी को निरंतर चिह्नित करने के साथ-साथ आम जनमानस से उसे साफ़ रखने के लिए जागरूक भी किया जायेगा. स्प्रिंकलर के माध्यम से निरंतर डस्ट कंट्रोल किया जाएगा. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में में निराश्रित गोवंशों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु तीन टीमें गठित की गई हैं. नगर निगम के कर्मचारी रामपथ व धर्मपथ, भक्तिपथ मार्ग पर आवश्यकतानुसार जगहों पर छुट्टा जानवरों के रोकथाम का कार्य करेंगे. राज्य स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पब्लिक एड्रेस सिस्टम व वेरिएबल मैसेजिंग सिस्टम के माध्यम से स्वछता, पॉलिथीन प्रतिबंध, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था के लिए जागरूक किया जायेगा.

मुख्य मार्ग व प्रवेश द्वारों पर सजावट
अयोध्या धाम के अनेक स्थलों पर म्यूरल आर्ट, फूलों व विद्युत सजावट भी रहेगी. अयोध्या धाम के समस्त प्रवेश द्वार व नगर के मुख्य चौराहे, सरयू घाट व अन्य घाटों के अलावा अन्य स्थानों पर भी सजावट की जाएगी.

शीत लहर से बचाने को लगेंगे 50 गैस हीटर
मेले के दौरान नगर निगम 50 गैस हीटर के इंतजाम कर रहा है. अयोध्या धाम व कैंट के सार्वजनिक स्थलों पर 28, पार्किंग स्थल पर 12, रैन बसेरे में सात व आश्रय स्थल पर तीन गैस हीटर के इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही अलाव की भी व्यवस्था रहेगी.

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. किसी भी श्रद्धालु को कोई तकलीफ नहीं होगी. अयोध्या नगर निगम यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं को महाकुंभ जैसा आभास कराएगा.

सरकार हर सुविधा देने को प्रतिबद्ध: महापौर
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि योगी सरकार श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है. नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं. जगह-जगह गैस हीटर, शौचालय के इंतजाम हैं. पेयजल के लिए भी नगर में 1100 से अधिक टैब लगे हुए हैं.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget