एक्सप्लोरर

महाकुंभ में सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था, आतंकी हमले को लेकर एटीएस के जांबाज कमांडो की मॉक ड्रिल

Maha Kumbh 2025: डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ को लेकर दी जा रही हर धमकी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. इसके बावजूद महाकुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु की जल थल और नभ से सुरक्षा की जाएगी.

Maha Kumbh 2025 Security: प्रयागराज महाकुंभ में आतंकी हमला होने पर एटीएस के कमांडो किस तरह से बेहद कम समय में ऑपरेशन चला कर हमले को नाकाम करेंगे, इसे लेकर लगातार मॉक ड्रिल की जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में एटीएस के कमांडोज ने एक बार फिर से मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा. आस्था के मेले में अगर कोई अनहोनी होती है तो किस तरह से हमले को नाकाम करना है. ऑपरेशन में टीम के किस सदस्य की क्या भूमिका होगी, इसे तय किया जा रहा है. 

अनहोनी होने पर श्रद्धालुओं के जान माल की रक्षा किस तरह की जानी है और आतंकियों को कैसे काबू में करना है, इसका मॉक ड्रिल किया जा रहा है. डीजीपी प्रशांत कुमार ने सिर्फ एटीएस कमांडोज की मॉक ड्रिल को ही नहीं देखा बल्कि जल पुलिस की तैयारियों का भी मुआयना किया.

महाकुंभ में सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ को लेकर दी जा रही हर एक धमकी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. धमकी के बावजूद महाकुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु की जल थल और नभ से सुरक्षा की जाएगी. महाकुंभ में सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी. हमारी सभी तैयारी पूरी हो चुकी है. हम हर धमकी को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. अलग-अलग एजेंसियां अपने स्तर पर इन धमकियों की जांच कर उचित कार्रवाई कर रही हैं.धमकी चाहे जितनी भी हो, लेकिन श्रद्धालुओं को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.

इंटरनेशनल और इंटर स्टेट बॉर्डर्स पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उन्होंने बताया कि एटीएस की महिला कमांडो ने भी मेला क्षेत्र में डेरा जमा लिया है. 2019 के कुंभ के मुकाबले सुरक्षा इंतजामों में 40 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इंटरनेशनल और इंटर स्टेट बॉर्डर्स पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. साइबर क्राइम से जुड़ी हुई घटनाओं को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है.

सभी विभागों और एजेंसियों में बेहतर तालमेल

साइबर से जुड़ी घटनाएं न हो और होने पर तुरंत कार्रवाई हो, इसका प्लान तैयार किया गया है. आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर खास फोकस किया जा रहा है. सभी विभागों और एजेंसियों में बेहतर तालमेल बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के लिए यह आयोजन एक अवसर की तरह है, जिसमें हमें बेहतर तरीके से काम करना है.

मेरठ में BTech पानी-पूरी वाली पर दबंगों का हमला, भाई को भी पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget