एक्सप्लोरर

Maha Kumbh Fire: डीजी फायर ने किया घटनास्थल का दौरा, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना, होगी अचूक व्यवस्था

Maha Kumbh 2025 Fire: सोमवार को अग्निशमन विभाग डीजी अविनाश चौहान भी महाकुंभ में आग लगने वाले घटना स्थल पर पहुंचे और नुक़सान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुख्ता इंतज़ाम का भरोसा दिया.

Maha Kumbh 2025 Fire: प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को गीता प्रेस के कैंप में आ लग गई, जिसमें 175 कैंप जलकर राख हो गए. हालांकि गनीमत ये रही है आग में कोई जनहानि नहीं हुई. अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. वहीं सोमवार को अग्निशमन विभाग DG अविनाश चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने दावा किया है कि मेला क्षेत्र में विभाग की ओर से पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. आगे इन्हें और मज़बूत किया जाएगा.  

अग्निशमन विभाग डीजी अविनाश चौहान ने महाकुंभ में लगी आग को लेकर कहा कि सिलेंडर से खाना तो बनता ही है, या तो चूल्हे पर बनेगा या सिलेंडर पर बनेगा.  सभी लोग सावधानी बरत रहे हैं. फायर विभाग की टीम और श्रद्धालुओं ने अपने विवेक से कई आग की घटनाओं को होने से बचाया है. जो घटनाएं नहीं हुईं वो किसी के सामने नहीं आती है. लेकिन इस घटना सबक लेते हुए कि ऐसा दोबारा न हो सके उसके लिए अचूक व्यवस्था करने हम यहां आए हैं.

मेला क्षेत्र में मजबूत होगी व्यवस्था
उन्होंने का कि हम अपने रिसोर्स को मेलाक्षेत्र में और मजबूत करेंगे. आसपास के जनपदों से लोगों को बुलाकर मेला क्षेत्र में तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही आने वाली चुनौतियों पर मंथन करके ये तय करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो और अगर हो तो रिस्पॉन्स टाइम कम से कम समय हो सके. हमने पहले से कई टीमों को तैनात किया हुआ है. मेला क्षेत्र में 195 जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का लगाया हुआ है. यानी 195 फायर स्टेशन के बराबर क्षमता से हम काम कर रहे हैं. हमारे कर्मचारी हमेशा तैनात रहे हैं और तत्काल रिस्पॉन्ड करते हैं. 

महाकुंभ में आग की घटना के बाद जहां एक तरफ अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है. वहीं गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमकर ने भी प्रशासन की तारीफ की है. उन्होंने दावा किया कि गीता प्रेस की झोपड़ी में बाहर से आई चिंगारी की वजह से आग लगी थी. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पीछे के पंडालों में कोई भोजन बना रहा होगा. जिसकी वजह से चिंगारी हमारे यहां आ गई. क्योंकि हमारी झोपड़ी है इसलिए वो तेजी से बढ़ गई. जिसके बाद सब लोग आग को बुझाने में लग गए. लेकिन, हवा का रुख़ विपरीत होने से आग बढ़ती गई. 

सीएम योगी ने दिए पुनर्वास के निर्देश
खेमकर ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही प्रशासन की बहुत सारी गाड़ियां आ गईं. इस आग में हमारी 175 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. अच्छी बात ये है कि कोई हताहत नहीं हुआ. आग बहुत बड़ी थी लेकिन सबसे बड़ी खुशी की बात है कि किसी की जानमाल की हानि नहीं हुई. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद सीएम योगी भी उनसे मिलने आए थे. उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और मेला प्रशासन को 4 से 5 दिन में पुनर्वास का आदेश दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी संदेश आया है. प्रशासन महारा पूरा सहयोग कर रहा है. हम यहां रहेंगे, हमारे सारे सेवा के विकल्प चलते रहेंगे. उन्होंने इस घटना में किसी साज़िश से इनकार किया. 

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर अंडरग्राउंड, रेप केस दर्ज होने के बाद तलाश में जुटी पुलिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
UP News: मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget