एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि से पहले उमड़ा सैलाब, ट्रैफिक संभालने के लिए प्रयागराज भेजे गए 6 IPS अधिकारी, प्रशासन अलर्ट

Mahashivratri Snan: प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान को देखते छह बड़े अधिकारियों को ख़ास तौर से तैनात किया गया है. इन सभी को अलग-अलग रूटों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी है.

Maha Kumbh 2025 Mahashivratri: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के त्योहार पर अंतिम स्नान होना है. ऐसे में कुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है. महाशिवरात्रि पर प्रयागराज मेला क्षेत्र में छह सीनियर आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है. 

महाकुंभ के महाशिवरात्रि स्नान पर बेहतर ट्रैफिक के लिए 6 और आईपीएस अफसर भेजे गए है. इनमें एक एडीजी और पांच आईजी को प्रयागराज कुंभ मेला में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भेजा गया. इनमें एडीजी पीएसी सुजीत पांडे के साथ-साथ आईजी चंद्र प्रकाश, प्रीतेंद्र सिंह, राजेश मोदक और मंजिल सैनी को भी यातायात व्यवस्था के लिए लगाया गया है. हर अफसर को अलग-अलग रूट का ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. 

इन छह अधिकारियों को किया गया तैनात
- एडीजी पीएसी सुजीत पांडे प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग की व्यवस्था संभालेंगे
- आईपीएस चंद्र प्रकाश प्रयागराज वाराणसी मार्ग का ट्रैफिक देखेंगे 
- आईजी प्रीतिंदर सिंह प्रयागराज रीवा राजमार्ग का ट्रैफिक संभालेंगे 
- आईजी राजेश मोदक प्रयागराज के शहरी क्षेत्र के ट्रैफिक को संभालेंगे
- विजिलेंस में आईजी मंजिल सैनी लखनऊ और अयोध्या प्रतापगढ़ रूट के ट्रैफिक को देखेंगी 

प्रयागराज की ओर आने वाले सभी 7 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस के सीनियर अफसर को दी गई. प्रयागराज महाकुंभ में रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस बार लोगों में महाकुंभ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अक्सर माघ पूर्णिमा के बाद कुंभ में लोगों के आने की संख्या कम हो जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. लोग अब भी लगातार कुंभ पहुंच रहे हैं. 

बुधवार को महाशिवरात्रि पर और भी ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं के संगम में पहुंचने का अनुमान है जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से तैयारी की गई है. अक्सर ख़ास स्नान या वीकेंड पर प्रयागराज व आसपास के इलाकों में भीषण जाम की समस्या खड़ी हो जाती है जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ये तैयारी की गई है. वहीं प्रयागराज और आज से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है.  

सीएम योगी ने हंसते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव पर कर दिया बड़ा दावा, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget