एक्सप्लोरर

Magh Mela 2024: काशी और मथुरा पर CM योगी के बयान का समर्थन, साधु-संतों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से की ये अपील

UP News: कुरुक्षेत्र के नागेश्वर धाम पीठाधीश्वर स्वामी महेशाश्रम महाराज ने मुसलमानों से पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुसलमानों की पहल से वर्षों पुराने विवाद का समाधान हो सकता है.

Prayagraj Magh Mela 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में रामलला की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का जिक्र कर काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों का भी जिक्र किया. संगम नगरी प्रयागराज में मौजूद संत महात्माओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का स्वागत और समर्थन किया है. संतों ने मुख्यमंत्री योगी के बयान को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि मुसलमानों का काशी और मथुरा पर दावा छोड़कर हिंदुओं को सौंपना देश के आपसी सौहार्द को बढ़ानेवाला होगा. वर्षों पहले हुई गलती को सुधारने का मौका भी मिलेगा.

काशी और मथुरा पर सीएम योगी का बयान

माघ मेले में आए कुरुक्षेत्र के नागेश्वर धाम पीठाधीश्वर स्वामी महेशाश्रम महाराज ने मुसलमानों से पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुसलमानों की पहल से वर्षों पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म गुरुओं को जरूर विचार करना चाहिए. मथुरा से आए संत बटुक जी महाराज के मुताबिक काशी और मथुरा से दावा छोड़कर मुस्लिम समुदाय भारतीय संस्कृति की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है. चित्रकूट से आई महिला संत और कथावाचक राधिका वैष्णव के मुताबिक काशी और मथुरा का महत्व हर कोई समझता है. मुस्लिम समुदाय के पास गलती सुधारने का मौका है. विवाद को कायम रखने पर अदालत और संविधान के जरिए सनातन समाज अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में धार्मिक स्थलों को भी हासिल करेगा.

माघ मेले में आए साधु संतों ने किया समर्थन 

अमेठी के परमहंस आश्रम से जुड़े पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने कहा है कि मुस्लिम धर्म गुरुओं को मुख्यमंत्री योगी के बयान पर गौर कर उचित कदम उठाने की सोचना चाहिए. ऐसा होने से भारत में धार्मिक स्थलों का विवाद न सिर्फ पूरी तरह खत्म हो जाएगा बल्कि देश में आपसी एकता और अखंडता बढ़ेगी. देश तेजी से विकास के पद पर आगे बढ़ेगा और समूची दुनिया में भारत का गौरव कायम होगा. शिवयोगी मौनी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का बयान विचारणीय और अनुकरणीय दोनों है. उनके मुताबिक माघ मेले में मौजूद संत मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बातचीत करने की पहल करने को भी तैयार हैं. उनका कहना है कि अयोध्या की तरह काशी और मथुरा भी सनातन धर्मियों के लिए बेहद अहम है और दोनों स्थलों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता.  

Lok Sabha Election 2024: जयंत के NDA में शामिल होने की अटकलों पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान, सपा नेता ने किया सबकुछ साफ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget