एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद की नोएडा में बनी करोड़ों की कोठी 'मन्नत' होगी कुर्क, पुलिस ने जारी किया आदेश

Atiq Ahmed Kothi Mannat News: पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि अतीक अहमद ने ग्रेटर नोएडा की मन्नत कोठी को काली कमाई के जरिए तैयार किया था. जांच के दौरान पुलिस को इसे खरीदे जाने के कई दस्तावेज मिले थे.

UP News: माफिया अतीक अहमद की हत्या हो चुकी है लेकिन उसकी अवैध संपत्तियों और गिरोह की काली कमाई पर सरकार और कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी कड़ी में प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक की दिल्ली के करीब ग्रेटर नोएडा में स्थित करोड़ों की बेशकीमती संपत्ति का पता लगाया है. माफिया अतीक की कोठीनुमा यह संपत्ति ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 के A ब्लाक में 107 नंबर पर है. तकरीबन पौने चार करोड़ की यह कोठी को अतीक अहमद ने मन्नत नाम से तैयार कराई थी.

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अतीक अहमद की मन्नत कोठी को अटैचड यानी कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है. माफिया की मन्नत कोठी को कुर्क करने का आदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जारी किया गया है. प्रयागराज पुलिस की एक टीम जल्द ही ग्रेटर नोएडा जाकर मन्नत को कुर्क करेगी. कुर्की की कार्रवाई के दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई जाएगी. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में प्रयागराज पुलिस की टीम के अगले हफ्ते ग्रेटर नोएडा जाकर माफिया अतीक की कोठी मन्नत को औपचारिक तौर पर कुर्क करने की उम्मीद है. 

पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि माफिया अतीक अहमद ने ग्रेटर नोएडा की मन्नत कोठी को काली कमाई के जरिए तैयार किया था. इस जांच के दौरान पुलिस को काली कमाई के जरिए इसे खरीदे जाने के तमाम अहम दस्तावेज मिले थे. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान प्रशासन, विकास प्राधिकरण और बैंक की भी मदद ली थी. जांच में यह भी पता चला है कि प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट को अंजाम देने के बाद माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम कुछ देर के लिए इसी मन्नत कोठी में गए थे. आशंका जताई जा रही है कि कोठी में पहले से ही पैसा छिपा कर रखा गया था और असद व गुलाम पैसों को लेने के लिए ही ग्रेटर नोएडा की इस कोठी में गए थे.

गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद भी उसकी अवैध संपत्तियों व गिरोह की काली कमाई को लेकर अब भी जांच जारी है. कुछ महीनों पहले ही प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक की करोड़ों की ऐसी बेशकीमती बेनामी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था, जो बीपीएल कार्ड धारक राजमिस्त्री हुब लाल के नाम खरीदी गई थी. प्रयागराज के डीसीपी सिटी दीपक भूकर के मुताबिक पुलिस टीम जल्द ही ग्रेटर नोएडा जाकर माफिया अतीक की मन्नत कोठी का फिजिकल अटैचमेंट करेगी. उन्होंने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जांच लगातार जारी है, अगर कोई नई संपत्ति पता चलती है तो उस पर भी कानून सम्मत उचित कार्रवाई की जाएगी.

UP News: 14 साल पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस के साथ खेल रहा था आंख-मिचौली

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget