एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद की तरह उसका भाई अशरफ भी बेखौफ, कहा- 'नहीं लग रहा डर'

Atiq Ahmed Update: माफिया अतीक अहमद का साबरमती टू प्रयागराज का सफर जारी है. इसी बीच बरेली जेल से प्रयागराज आ रहा माफिया अतीक का भाई अशरफ भी बेखौफ है.

Atiq Ahmed Update News: प्रयागराज में दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर माफिया अतीक अमहद के परिवार पर एक्शन जारी है. इसी क्रम में माफिया अतीक को साबरमती जेल से और भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. इसी बीच अशरफ को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला लखनऊ में रुका, यहां पर माफिया अतीक का भाई अशरफ बेखौफ नजर आया. जब उससे पूछा गया कि उससे डर लग रहा है तो माफिया अतीक के भाई अशरफ ने कहा कि जो माफिया डॉन हो उनको डर लगे हमें डर नहीं लग रहा है. अशरफ ने कहा कि हमारा राजनीतिक परिवार है, जो माफिया लोग हैं उन्हें डर लगे.

वहीं अतीक अहमद का साबरमती टू प्रयागराज का सफर जारी है. वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी में माफिया को लेकर यूपी पुलिस का काफिला पहुंचा तो अतीक से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या डर लग रहा है तो अतीक ने इस पर कहा कि नहीं काहे का डर. हालांकि इस दौरान अतीक के चेहरे पर साफ तौर पर दहशत नजर आ रही थी. अतीक और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल किडनैपिंग केस के सिलसिले में प्रयागराज लाया जा रहा है. अतीक को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला आज शाम तक प्रयागराज पहुंच जाएगा. इन दोनों प्रयागराज की नैनी जेल को रखा जाएगा और उसके बाद फिर कोर्ट में पेशी होगी.

बता दें कि माफिया अतीक अहमद समाजवादी पार्टी (सपा) का पूर्व सांसद है और जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है. उत्तर प्रदेश में जेल में रहने के दौरान रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण और मारपीट के आरोप में उच्चतम न्यायालय ने उसे वहां स्थानांतरित कर दिया था. अतीक अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget