एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बंद, डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर रवाना

भगवान मदमहेश्वर के कपाट शीतकालीन के लिये बंद कर दिये गये हैं. अब डोली शीतकालीन गद्दीस्थल के लिये रवाना हो जाएगी. 22 नवंबर को जब डोली ओंकारेश्वर पहुंचेगी तब मेले का आयोजन किया जाएगा.

रुद्रप्रयाग: पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज सुबह पौराणिक परम्पराओं के अनुसार प्रातः 7 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बन्द कर दिए गए हैं. कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिये रवाना हो गई है. 22 नवम्बर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी.

अब यहां पर छह माह के लिये भगवान मदमहेश्वर की पूजा-अर्चना शुरू होगी. डोली पहुंचने पर ऊखीमठ में मेले का आयोजन किया जायेगा. यह मेला पिछले वर्ष तक डोली पहुंचने से एक दिन पहले आयोजित किया जाता था, जो तीन दिनों तक चल चलता था, मगर इस बार कोरोना महामारी के कारण मेले को एक दिवसीय किया गया है.

छह माह के लिये समाधि 

आपको बता दें कि, आज प्रातः सुबह सात बजकर तीस मिनट पर द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बंद किये गये. कपाट बंद होने से पूर्व भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मदमहेश्वर मंदिर की तीन परिक्रमाएं कीं. इसके अलावा डोली ने धाम में अपने तांबे के बर्तनों का निरीक्षण किया और भक्तों को आशीष दिया. कपाट बंद करने से पूर्व भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू लिंग को अनेक पूजार्थ सामग्री से छह माह के लिये समाधि दी गई. आज भगवान मदमहेश्वर की डोली एवं अन्य देवी-देवताओं के निशाण प्रथम रात्रि प्रवास के लिये गौंडार गांव पहुंचेंगे. 20 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौण्डार गांव से प्रस्थान कर द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंचेगी.

डोली शीतकालीन गद्दी स्थल पहुंचेगी

21 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रांसी से प्रस्थान कर उनियाणा, राऊलैंक, बुरुवा, मनसूना यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गांव पहुंचेगी तथा 22 नवम्बर को गिरीया गांव से प्रस्थान कर फापंज, सलामी, मंगोलचारी, ब्राह्मणखोली, डंगवाडी होते हुए अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर पहुंचेगी. जहां ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मदमहेश्वर की छह माह तक पूजा-अर्चना की जाएगी.

डोली पहुंचने पर ऊखीमठ में मेले का आयोजन किया जायेगा. यह मेला पिछले वर्ष तक डोली पहुंचने से एक दिन पहले आयोजित किया जाता था, जो तीन दिनों तक चल चलता था, मगर इस बार कोरोना महामारी के कारण मेले को एक दिवसीय किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget