एक्सप्लोरर

Madarsa in UP: मदरसे की महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मातृत्व अवकाश के साथ मिलेगा ये लाभ, मदरसा शिक्षा परिषद ने उठाया कदम

UP Madarsa Lady Teachers: उत्तर प्रदेश में मदरसे की महिला शिक्षकों के लिए खुशी की खबर है. मदरसा शिक्षा परिषद विनियमावली 2016 में संशोधन करने जा रहा है.

UPBME News: महिला शिक्षकों (Lady Teachers) को मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) देने के लिए मदरसों (Madarsa) में आनाकानी नहीं चलेगी. मदरसा बोर्ड मदरसा विनियमावली 2016 में संशोधन कर मातृत्व अवकाश को अनिवार्य रूप से शामिल करने जा रहा है. इसके तहत महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश के साथ ही बाल्य देखभाल अवकाश का लाभ भी बगैर रुकावट आसानी से मिल सकेगा. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मौजूदा समय में मान्यता प्राप्त 16461 मदरसे संचालित हैं. करीब 32827 शिक्षकों में दस फीसदी महिलाएं हैं.

मदरसों में महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश का मामला

मदरसा विनियमावली 2016 में मदरसा शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर अवकाश देने की व्यवस्था है. ऐसी स्थिति में मातृत्व अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश स्वीकृत करने में मदरसों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य आनाकानी करते हैं. इसको देखते हुए शासन ने 30 अगस्त 2022 को आदेश जारी कर अवकाश देने के निर्देश दिए थे. यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद की मानें तो बोर्ड मदरसा विनियमावली 2016 में संशोधन कर मातृत्व अवकाश को शामिल करेगा.

मदरसा विनियमावली 2016 में संशोधन करने का फैसला

इसके साथ ही विनियमावली में संशोधन के बाद मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त और राज्य अनुदानित मदरसों में भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू हो जाएगी. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक मंगलवार 12 सितंबर को लखनऊ में हुई थी. बैठक में अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई. मातृत्व अवकाश का मुद्दा प्रमुख रूप से शामिल रहा. चर्चा के बाद मदरसा विनिमावली 2016 में संशोधन करने का फैसला लिया गया. अभी माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के हिसाब से ही मदरसा शिक्षा परिषद में अवकाश देने का प्रावधान है. अब मदरसे में काम करने वाली महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश और बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश का लाभ आसानी से मिलने लगेगा. मदरसा विनियमावली 2016 में संशोधन के बाद महिला शिक्षकों को बड़ा फायदा होगा.

Azam Khan News: आजम खान के ठिकानों पर IT की रेड से भड़की सपा, राम गोपाल यादव बोले- 'ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे....'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget