एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान के ठिकानों पर IT की रेड से भड़की सपा, राम गोपाल यादव बोले- 'ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे....'

Income Tax Department Raid: आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी ने यूपी की सियासत को गर्म कर दिया है. सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कार्रवाई को दुखद बताया है.

Politics on Income Tax Department Raid: पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से यूपी की सियासत गर्म हो गई है. सपा सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. बताया गया कि आयकर विभाग की टीम रामपुर, मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गाजियाबाद में सर्च ऑपरेशन कर रही है. बुधवार तड़के आयकर की टीम दर्जन भर गाड़ियों के साथ रामपुर में आजम खान के आवास पर रेड डालने पहुंच गई.

आजम खान के ठिकानों पर आयकर का छापा

अब तक की जानकारी के अनुसार आयकर की टीम आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट और खातों की जांच कर रही है. आजम खान के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी से भड़की सपा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं. आजम खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पहले ही सैकड़ों, फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं. जहां तक आयकर के छापे की बात है तो मुझे नहीं लगता की आजम जैसे ईमानदार शख्स के यहां ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए."

भड़की सपा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने आयकर की कार्रवाई को दुखद बताया है. बताया जाता है कि वित्त मंत्रालय के आदेश पर आयकर विभाग की टीम रामपुर में आजम खान के आवास पर छापेमारी कर रही है. आजम खान के करीबी माने जाने वाले नसीर खान पर भी आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है. नसीर खान आजम खान के दोस्त और जौहर ट्रस्ट में  पदाधिकारी हैं. विदिशा में भी आजम खान के करीबी रहे दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के घर पर आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी. सपा के कद्दवार नेता आजम खान उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम चेहरा हैं.

UP Politics: घोसी में हार से बीजेपी ने लिया सबक, पार्टी में दल-बदलुओं की एंट्री से पहले होगा यह टेस्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget