एक्सप्लोरर

लक्सर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में सुलझाया लाखों की चोरी का मामला, 5 चोर गिरफ्तार

Laksar News: उत्तराखंड के लक्सर में पुलिस को 48 घंटे के अंदर बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने यहां की दुकान में हुई लाखों की चोरी मामले को सुलझा लिया है और इस मामले में 5 चोरों को गिरफ्तार किया है.

Laksar News: उत्तराखंड के लक्सर में बीती 3 मार्च को प्रोविजन स्टोर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही दुकान से चोरी हुआ लाखों का सामान भी बरामद कर लिया है. खबर के मुताबिक 3 मार्च की आधी रात को कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने यहां की अन्नपूर्णा प्रोविजन स्टोर को निशाना बनाया था और दुकान में रखे लाखों के सामान को चुराकर यहां से फरार हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है.

चोरी की वारदात का ऐसे हुआ खुलासा

वारदात के अगले दिन सुबह जब दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो उसकी हालत देखकर उसके होश ही फाख्ता हो गए, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत लक्सर पुलिस को दी. पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जिसके लिए पुलिस ने स्टोर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की. जिसमें पुलिस को चोरों का वो ट्रक दिखाई दिया जिसमें वो चोरी का सामान लादकर ले गए. ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया. 

चोरों की गर्दन तक पहुंचे पुलिस के हाथ

इस ट्रक के नंबर को ट्रेस करते हुए लक्सर पुलिस के हाथ चोरों की गर्दन तक पहुंच गए और चोरी की घटना की सारी कड़ियां खुलती चली गई. पुलिस को पता चला की चोरी के तार उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़े हैं. ट्रक के नंबर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मेरठ पहुंच गई और महज 48 घंटे में इस पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी हुआ ज्यादातर सामान बरामद कर लिया गया है. 

पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की

एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए लोगों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है इन लोगों की निशानदेही पर अधिकतर सामान बरामद कर लिया गया है बाकी सामान को भी जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा. चोरी की इस घटना के खुलासे के बाद लक्सर पुलिस ने राहत की सांस ली है.  

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सातवें चरण के मतदान के बीच OP Rajbhar ने किया बड़ा दावा, BJP को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने 'ऑपरेशन गंगा' पर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं तारीफ तब करता जब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल: 1978 के दंगा में उजड़ गया था परिवार, अब 48 साल बाद योगी सरकार ने दिया जमीन का पट्टा
संभल: 1978 के दंगा में उजड़ गया था परिवार, अब 48 साल बाद योगी सरकार ने दिया जमीन का पट्टा
सीएम योगी बोले- 'पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर...'
सीएम योगी बोले- 'पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर...'
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, कहा- देश भर में लाया जाएगा नगीना मॉडल
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, कहा- देश भर में लाया जाएगा नगीना मॉडल
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Embed widget