एक्सप्लोरर

UP T-20 League 2024: लखनऊ में 25 अगस्त से शुरू होगा यूपी T-20 लीग, उद्घाटन समारोह में पहुंचेंगे कई बॉलीवुड सितारे

UP News: यूपी टी 20 लीग का पहला मैच पिछले साल की विजेता काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जाएगा. लखनऊ फॉल्कंस 26 अगस्त को कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ खेलेगी.

UP T20 League 2024 : उत्तर प्रदेश में टी - 20 लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत कल 25 अगस्त से होने जा रही है. यूपी टी - 20 लीग के मैच  लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होंगे. यह लीग 25 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगी.इसमें पहला मैच पिछले साल की विजेता काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जाएगा.

वहीं लखनऊ फॉल्कंस 26 अगस्त को कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ खेलेगी. पहले दिन के लिए टिकट की दर ₹300 से लेकर ₹3000 तक होगी , जो की "बुक माय शो" से बुक की जा सकती हैं.

इस लीग का फॉर्मेट आईपीएल के तर्ज पर होगा. इसमें 25 से 9 सितंबर तक लगातार मुकाबले खेले जाएंगे और 10 और 13 सितंबर को रेस्ट डे होगा .वहीं 11 सितंबर को पहला क्वालीफायर व एलिमिनेटर  और 12 सितंबर को दूसरा क्वालीफायर मुकाबले खेला जाएगा.इस लीग में 14 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा.इस दौरान उद्घाटन समारोह और एक-दो दिन छोड़कर लगभग सभी दिन दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच दोपहर 3:00 बजे से और दूसरा मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा.

उद्घाटन समारोह में आएंगे कई बॉलीवुड सितारे
लीग के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड के सितारे मौजूद रहेंगे. जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना ,अभिनेत्री जानवी कपूर , रैपर बादशाह अपनी प्रस्तुति देंगे .इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा, लीग के अध्यक्ष डीएस चौहान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेटर सुरेश रैना, यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी समेत तमाम लोग मौजूद रहेंगे. इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाला उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा और इसके आधे घंटे बाद पहला मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: दो गुटों में बीच-बचाव करना ई-रिक्शा चालक को पड़ा महंगा, दबंगों ने गुप्तांग में मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget