एक्सप्लोरर

UP Roadways: यूपी रोडवेज की एक ही बस में बिना टिकट मिले सभी 52 यात्री, कंडक्टर की वजह सुनकर रह जाएंगे हैरान

UP Roadways Bus: यूपी में हरदोई से लखनऊ आ रही रोडवेज बस में सभी पैसेंजर बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए. चेकिंग टीम ने जब वजह पूछी तो वो भी हैरान रह गए.

UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बेहद हैरान करने वाली ख़बर हैं जहां यूपी रोडवेज़ की बस में सभी सवारियां बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ी गई. ये बस हरदोई से लखनऊ की ओर आ रही थी. इस बस में क़रीब 52 यात्री सवार थे, चौंकाने वाली बात है कि इनमें से किसी के पास टिकट नहीं था. कंडक्टर ने इनसे पैसे तो लिए लेकिन टिकट नहीं दी थी, मामला सामने आने के बाद आरोपी कंडक्टर और संविदा चालक को बर्खास्त कर दिया गया है.

ख़बर के मुताबिक बुधवार को कैसरबाग डिपो की बस संख्या UP78 FN 2651 हरदोई से लखनऊ आ रही था. रास्ते में परिवहन निगम के चेकिंग दल ने बस को रोका और यात्रियों की टिकट चैकिंग शुरू कर दी. इस बस में क़रीब 52 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. चेकिंग के दौरान टीम हैरान रह गई जब किसी यात्री के पास टिकट ही नहीं मिले, पूछने पर पता चला कि उनसे पैसेल तो लिए गए थे लेकिन किसी भी यात्री का टिकट नहीं बना था. 

बिना टिकट यात्रा कर रही थी सवारी
चेकिंग दल ने जब इस बारे में बस के कंडक्टर और ड्राइवर से पूछताछ की तो कंडक्टर ने बहाना बनाने की कोशिश की और कहा कि वो यात्रियों को टिकट तो देना चाहता था, लेकिन उसकी टिकट काटने की मशीन हैंग हो गई थी, इससे यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा था, इस बार चेकिंग दल ने कहा कि टिकट को मैन्युअली भी बनाए जा सकते तो फिर ऐसे क्यों नहीं किया है. पूछताछ में कंडक्टर सही से जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद इसकी शिकायत विभाग में कर दी गई. 

सरकारी बस में बिना टिकट यात्रा के मामले को परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है. विभाग कंडक्टर की ओर से दी गई इस दलील को मानने से इनकार कर दिया कि मशीन ख़राब होने की वजह से यात्रियों को टिकट नहीं दी गई थी. क्षेत्रीय प्रबंधन कैसरबाग अरविंद कुमार ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी कंडक्टर और संविदा ड्राइवर सुशील कुमार अवस्थी को बर्खास्त कर दिया है. मामले की जांच की जा ही है. क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा. कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

UP Politics: सोनिया गांधी की चिट्ठी पर मंत्री दिनेश सिंह का पलटवार, कहा- 'हार के डर से रायबरेली को छोड़ा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget