एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में पुलिसकर्मी ने 11वीं के छात्र को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

UP News: घटना 26 जनवरी की है जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ गोयल हाइट्स अपार्टमेंट में एक दोस्त से मिलने गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जांच की जा रही है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चिनहट (Chinhat) इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को कथित तौर पर पीटने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर (Sub-inspector) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया, जिसके बाद जांच की जा रही है. घटना 26 जनवरी की है जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ गोयल हाइट्स अपार्टमेंट में एक दोस्त से मिलने गया था. आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर विजय मिश्रा ने छात्रों को रोका और अपार्टमेंट में उनके आने के पीछे के मकसद के बारे में पूछताछ की.

उनके स्पष्टीकरण से असंतुष्ट पुलिस अधिकारी ने बिना किसी उकसावे के लड़के की पिटाई कर दी. उसकी हरकत को पीड़ित के दोस्त ने वीडियो में कैद कर लिया. उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया. बीबीडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ अतुल कुमार सिंह ने कहा कि विजय मिश्रा अग्निशमन विभाग में थे और वर्तमान में हाई कोर्ट भवन की देखरेख कर रहे थे और उसी अपार्टमेंट के निवासी थे.

UP Politics: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी ने किया पलटवार, कहा- 'शायद पता नहीं...'

विजय मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है
एसएचओ अतुल कुमार सिंह ने कहा है, "पीड़ित छात्र अपने दोस्तों के साथ गोयल अपार्टमेंट में एक दोस्त से मिलने गया था और जब गार्ड ने उनसे पहचान पत्र मांगा, तो उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसे देखकर विजय मिश्रा ने पहले दोनों को डांटा. इससे नाराज होकर पीड़ितों ने विजय को अपशब्द कहे. जिसके बाद विजय अपना आपा खो बैठा और उसने बच्चों की पिटाई कर दी." उन्होंने कहा, "विजय मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों पर फिर सुनवाई, कोर्ट ने DM से मांगा रिकॉर्ड
जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों पर फिर सुनवाई, कोर्ट ने DM से मांगा रिकॉर्ड
लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
यूपी में आज भी आफत की बारिश, 17 जिलों में चेतावनी; स्कूल बंद
यूपी में आज भी आफत की बारिश, 17 जिलों में चेतावनी; स्कूल बंद
योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
 इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
Embed widget