एक्सप्लोरर

Lucknow University: बीएड -दाखिले के लिए फीस जमा नहीं कर रहे छात्र, यूनिवर्सिटी ने तीसरी बार बढ़ाई तारीख

Lucknow University: उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में छात्रों का एडमिशन के प्रति उदासीन रवैया नजर आ रहा है. इस वजह से लखनऊ यूनिवर्सिटी को लगातार फीस जमा करने की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है.

Lucknow University B.Ed Admission 2021: उत्तर प्रदेश के बीएड (B.Ed) कॉलेजों से  हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. दरअसल यहां के बीएड कॉलेजों में छात्र एडमिशन लेने में कोई इंटरेस्ट ही नहीं दिखा रहे हैं. इस वजह से लखनऊ यूनिवर्सिटी को भी फीस जमा करने के लिए लगातार तारीखों में बदलाव करना पड़ रहा है.

गौरतलब है कि मेन काउंसलिंग के चार फेज में अलॉट की गई सीटों पर उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिशन नहीं लिया है. सोमवार को भी लखनऊ विश्वविद्यालय को तीसरी बार फीस जमा करने की तारीख को 30 अक्टूबर तक बढ़ाना पड़ा है. 

चौथे और पहले के तीन फेज के लिए 14 अक्टूबर तक जमा करानी थी फीस
बता दें कि चौथे फेज की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी किया गया था. वहीं मेन काउंसलिंग के चार फेज में बीएड की 2 लाख 51 हजार 125 सीटों के लिए 1 लाख 64 हजार 188 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से एक लाख 31 हजार 841 को सीट अलॉट हुई थी. गौरतलब है कि चौथे और इससे पहले के 3 फेज के लिए उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर तक फीस जमा करनी थी. लेकिन अभ्यर्थियों ने फीस जमा नहीं कराई जिसके बाद तारीख को बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2021 कर दिया गया था.  अब एक बार फिर फीस जमा करने की तारीख 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है. 

पूल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फीलिंग की आज लास्ट डेट
वहीं बीएड प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेई ने जानकारी दी है कि पूल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फीलिंग के लिए आखिरी तारीख 26 अक्टूबर यानी आज है. उम्मीदवार ध्यान दें कि पूल काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज शाम 6 बजे तक किया जा सकता है जबकि च्वाइस फीलिंग रात 12 बजे तक की जा सकती है. वही पूल काउंसलिंग के परिणाम 27 अक्टूबर यानी कल जारी किए जाएंगे. पूर्व में निर्धारित किए गए शेड्यूल के मुताबिक एक नवंबर से  दाखिला ले चुके उम्मीदावरों को अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्टिंग करनी होगी. 

 उम्मीदवारों की दाखिले के प्रति उदासीन रवैये की ये है बड़ी वजह

गौरतलब है कि उम्मीदवारों द्वारा यूपी बीएड कॉलेजों में दाखिला लेने में रूचि न दिखाने का बड़ा कारण सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूलना है। पूल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन के समय ही अभ्यर्थियों को 52 हजार रुपये भरने होंगे. इसी वजह से उम्मीदवारों का दाखिले के प्रति उदासीन रवैया नजर आ रहा है. इसके अलावा प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में यूजी फाइनल ईयर के नतीजे तक घोषित नहीं हुए हैं. इस कारण उम्मीदवार अपनी  अंडर ग्रेजुएट कोर्स की मार्कशीट जमा नहीं कर पाए हैं. नतीजतन दाखिले काफी प्रभावित हुए हैं. 

ये भी पढ़ें

Congress Meeting: चुनाव से पहले सक्रिय हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी ने बैठक में दिया एकजुटता का संदेश

UP Elections 2022: कौन हैं ललितेश त्रिपाठी? जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर थामा Mamata Banerjee की पार्टी TMC का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget