लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चंद्रयान 2 मिशन की डायरेक्टर ऋतू को मानद उपाधि
लखनऊ विश्व विद्यालय ने चंद्रयान 2 मिशन की डायरेक्टर ऋतू करिधाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यही नहीं दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार को मानद उपाधि दी गई

लखनऊ, एबीपी गंगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के 62वें दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और चंद्रयान 2 मिशन की डायरेक्टर ऋतू करिधाल श्रीवास्तव को मानद उपाधि दी गई। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 91 मेधावियों को मेडल बांटे। इसके अलावा 40,035 छात्र छात्राओं को डिग्री अवार्ड की गई। समारोह में सरकारी प्राइमरी स्कूलों के छात्र छात्राओं को भी मंच पर उपहार दिए गए।
समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि इस विवि ने कई चमकते सितारे दिए हैं। उन्हीं में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और चंद्रयान 2 मिशन की डायरेक्टर ऋतू करिधाल श्रीवास्तव भी शामिल हैं। उन्होंने कहा शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार जिसका इस्तेमाल बदलाव के लिये कर सकते हैं।
लक्ष्य बनाने से लेकर प्राप्त करने के लिए शिक्षा जरुरी है। यहां प्राइमरी स्कूल के बच्चों को इसलिए बुलाया गया कि वो भी जाने दीक्षांत में क्या क्या होता है। तब इनके मन में भी यहां आने का ख्याल आएगा। उन्होंने कहा की आज यहां जितने मेडल दिए गए उनमे 80 फीसदी छात्राओं को मिले हैं। समारोह में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कुलपति प्रो. एसपी सिंह समेत तमाम अधिकारी, शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

























