एक्सप्लोरर

लखनऊ: कोरोना को लेकर हुई स्टडी में सामने आई ये बात, अब कई तरह की चर्चाओं पर लगेगा विराम

KGMU के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने हाल ही में जो स्टडी की है उसके नतीजे चौंकाने वाले हैं. कोरोना से जंग जीत चुके 800 लोग अब तक प्लाज्मा डोनेट करने के लिए KGMU पहुंचे हैं जिनमें से 41.5 फीसदी ऐसे लोग मिले जिनमें एंटीबॉडी नहीं थी.

लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हम और आप आए दिन सुनते हैं, कई तरह के कयास भी लगाए जाते है. जैसे जिसको कोरोना हो जाए उसमे एंटीबॉडी बन जाती है. एंटीबॉडी 3 महीने तक रहती है. जिसको ज्यादा दिन तक कोरोना रहे उसमें अधिक एंटीबॉडी रहती है और भी तमाम ऐसी बातें. लेकिन, KGMU के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने हाल ही में जो स्टडी की है उसके नतीजे चौंकाने वाले हैं. कोरोना से जंग जीत चुके 800 लोग अब तक प्लाज्मा डोनेट करने के लिए KGMU पहुंचे हैं जिनमें से 41.5 फीसदी ऐसे लोग मिले जिनमें एंटीबॉडी नहीं थी.

800 लोगों को स्टडी में शामिल किया गया KGMU के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने प्लाज्मा डोनेट करने आए 800 लोगों को अपनी स्टडी में शामिल किया. विभाग की अध्यक्ष डॉ तूलिका चंद्रा ने बताया की इन 800 में 400 लोग प्लाज्मा डोनेट कर पाए और 400 का प्लाज्मा नहीं लिया जा सका. जिन 400 का प्लाज्मा नहीं लिया जा सका उसके अलग-अलग कारण थे. इनमें 332 लोग ऐसे थे जिनमें कोरोना से जंग जीतने के बाद भी एंटीबॉडी नहीं मिली. वहीं, 68 लोग ऐसे थे जिनका प्लाज्मा HIV, हेपेटाइटिस या अन्य वजह से संक्रमित होने के चलते नहीं लिया जा सका.

चर्चाओं पर लगेगा विराम रिसर्च में एक और खास बात सामने आई है. जिनमें एंटीबॉडी नहीं थी उनमें अधिकतर की उम्र 50 साल से अधिक थी. इससे ऐसा लगता है कि अधिक उम्र के लोगों में एंटीबॉडी नहीं बन रही. सबसे अच्छी एंटीबॉडी 30 से 40 साल की उम्र के लोगों में मिली. इस रिसर्च के बाद कई तरह की चर्चाओं पर विराम भी लगेगा.

जारी है गहन स्टडी दरअसल, एक चर्चा ये भी होती रही है कि जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण अधिक होते हैं उनमें एंटीबॉडी भी अधिक होने का अनुमान है. वहीं लक्षण विहीन कोरोना पॉजिटिव लोगों में एंटीबॉडी कम होने की बात अक्सर होती है. लेकिन, इस स्टडी में बिल्कुल उलट नतीजे सामने आए हैं. जिनमें वायरस का असर अधिक रहा उनमें कम और जिन पर वायरस का असर कम रह उनमें अधिक एंटीबॉडी मिली हैं. डॉ तूलिका चंद्रा का कहना है की वो लोग अब इस पर और गहन स्टडी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

बरेली: किसानों के बीच पहुंचे सीएम योगी, कम्युनिज्म की ये थ्योरी बताते हुए विपक्ष पर लगाया गुमराह करने का आरोप

मजदूर पर भारी पड़ रही है बिजली विभाग की लापरवाही, पढ़ें- 73 लाख से अधिक के बिल की Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget