एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में अब इस चुनाव को लेकर आमने-सामने आई सपा और BJP, निर्वाचन आयोग पहुंचा मामला

UP News: साधन सहकारी समितियों के चुनाव के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन मंगलवार से शुरू हो गया और मतदान 18 मार्च को होगा.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश में साधन सहकारी समितियों के चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिताने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को इसकी शिकायत राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग से की. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है.

पत्र में कहा गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक साधन सहकारी समितियों के चुनाव में मंगलवार से नामांकन कार्य शुरू होना है लेकिन इटावा, मैनपुरी, लखीमपुर, सीतापुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर और झांसी सहित विभिन्न जिलों में नामांकन पत्र न दिये जाने और बीजेपी कार्यकर्ताओं को निर्विरोध समितियों के निदेशक बनाने की साजिश रची जा रही है. इसमें कहा गया है कि जिलों में अधिकांश चुनाव अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हैं और नामांकन पत्र भी नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा चुनाव अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं.

चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि इटावा, मैनपुरी, लखीमपुर, सीतापुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, झांसी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सहकारिता चुनाव के लिए नामांकन पत्र उपलब्ध कराया जाए और नामांकन प्रक्रिया को बाधित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया जाए. उन्होंने बताया कि पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी के मोहन्ती से मांग की है कि जिन जिलों में नामांकन पत्र नहीं दिए गए हैं, निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में नहीं बैठे और न ही फोन उठाया गया, ऐसे सभी जिलों में नामांकन की नई तारीख निर्धारित कर और पर्यवेक्षक भेजकर नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराया जाए.

UP Politics: रामचरितमानस विवाद के ठीक बाद CM योगी का 'मास्टर स्ट्रोक', अखिलेश यादव के नाम छिपा है बड़ा संदेश

मतदान 18 मार्च को होगा
गौरतलब है कि साधन सहकारी समितियों के चुनाव के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन मंगलवार से शुरू हो गया और मतदान 18 मार्च को होगा. उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग प्रदेश सरकार के 10 विभागों सहकारिता, दुग्ध, गन्ना, आवास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग, मत्स्य, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग में पंजीकृत सहकारी समितियों के चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget