एक्सप्लोरर

NEET Results के खिलाफ HC पहुंची लखनऊ की आयुषी पटेल, फटी OMR शीट उठाए सवाल

NEET Results 2024: लखनऊ की रहने वाली आयुषी का आरोप है कि अगर उनकी ओएमआर शीट को जानबूझकर फाड़ा गया है. अगर फटी है तो इसकी मैन्युअली जांच भी हो सकती है.

NEET Results 2024: नीट 2024 के नतीजों को लेकर इस बार कई तरह के विवाद देखने को मिल रहे हैं. कई जगहों पर इसका विरोध भी हो रहा है. वहीं नीट परीक्षा देने वाली लखनऊ की आयुषी पटेल अब इसके विरोध में हाईकोर्ट चली गई है. आयुषी ने कहा कि उनके नतीजों के साथ स्कैम हुआ है. पहले तो उनका नतीजा वेबसाइट पर अपलोड ही नहीं किया गया और फिर एक मेल आया और दावा किया कि उनकी ओएमआर (उत्तर पुस्तिका) शीट ही फटी हुई है. 

आयुषी ने बताया कि 4 जून को इनका रिजल्ट शो नही हो रहा था, सारी डिटेल्स भरने के बाद वेबसाइट पर लिखा आ रहा थी कि आपका रिजल्ट जनरेट नहीं हुआ है. इसके एक घंटे बाद उनके पास NTA की ओर से मेल आया जिसमें बताया गया कि इनकी OMR शीट फटी हुई है. आयुषी का आरोप है कि उनकी OMR शीट को जानबूझकर फाड़ा गया है.

NEET के नतीजों पर जताई आपत्ति
एनटीए के मेल पर आयुषी ने फिर से रिप्लाई किया और अपनी फटी हुई ही ओएमआर शीट को दिखाने के लिए कहा. 24 घंटे में उनकी ओएमआर शीट मेल पर भेज गई. उन्होंने कहा कि इस शीट का बार कोड फटा हुआ था लेकिन उसमें सभी उत्तर साफ देखे जा सकते हैं. उन्होंने दावा किया जब इस ओएमआर शीट के उत्तर चेक किए गए तो उनका स्कोर 715 था. 

आयुषी पटेल ने NTA के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. उनका कहना है कि अगर उनकी ओएमआर शीट फटी है तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. ऐसे में इसे मैन्युअली भी चेक किया जा सकता है. पूरा पेज साफ दिखाई दे रहा है. इस पेपर को सिर्फ पांच मिनट में चेक किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है कि तो उनके चार साल की मेहनत बच सकती है. 

आयुषी के रिज़ल्ट और एनटीए की ओर से मिली ओएमआर शीट फटी तो हुई है लेकिन सवाल उठता है कि अगर ओएमआर फटी थी तो उसे एग्ज़ाम के समय ही छात्र से लिया क्यों गया था? और अगर ये बीच में किसी से फट गई है तो इसके लिए छात्र कैसे ज़िम्मेदार हो सकता है. इसकी सजा उस छात्र को कैसे दी जा सकती है जो सालों से परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है. 

मोदी के पीएम बनने पर प्रयागराज के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाया जश्न, कामयाबी की मांगी दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget