एक्सप्लोरर

Lucknow Rain: लखनऊ में भारी बारिश का कहर, 9 लोगों की मौत, 12वीं तक के स्कूल बंद, कई जगहों पर गिरे पेड़ l 10 बड़ी बातें

Lucknow Rain: मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी संभावना जताई थी. इसे देखते हुए सुबह में ही स्कूल और ऑफिस को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए थे. इस बीच एक दुखद घटना भी घटी, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई.

Lucknow Rain: यूपी (UP) में भारी बारिश का दौर जारी है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी बारिश ने कहर बरपाया है. जलजमाव की वजह से हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. कई घरों में भी पानी घुस गया है. ऐसे में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को भारी संभावना जताई थी. इसे देखते हुए सुबह में ही स्कूल और ऑफिस को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए थे. इस बीच एक दुखद घटना भी घटी, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. आइये 10 प्वाइंट्स में लखनऊ में हुई बारिश को लेकर अब तक का पूरा अपडेट जानते हैं...

मौसम फोरकास्ट

मौसम विभाग ने यूपी में शनिवार तक भारी बारिश की संभावना जताई है. राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के आसार हैं. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में आई कमी

भारी बारिश की वजह से राजधानी लखनऊ का पारा तीन डिग्री से ज्यादा गिर गया है.

सड़क पर गिरा पेड़

बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली कट गई. वहीं हरदोई-लखनऊ हाईवे पर भतोइया गांव के पास तेज बारिश, हवाओं से सड़क किनारे लगा नीम पेड़ सड़क पर गिरने से जाम लग गया. करीब आधे घंटे मशक्कत के बाद पुलिस की ओर से पेड़ को हटवाया गया.

स्कूल बंद

भारी बारिश से जलजमाव के साथ-साथ मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी होने के बाद लखनऊ के डीएम ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया. इसके साथ ही ऑफिस भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए.

Lucknow Rain: लखनऊ में भारी बारिश का कहर, 9 लोगों की मौत, 12वीं तक के स्कूल बंद, कई जगहों पर गिरे पेड़ l 10 बड़ी बातें

ये भी पढ़ें-  Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे पर शंकराचार्य निश्चलानंद का बड़ा बयान, योगी सरकार के फैसले पर कही ये बात

परीक्षा कैंसिल

भारी बारिश और शहर में जल भराव की वजह से लखनऊ विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी है. लखनऊ विश्वविद्यालय की आज सुबह और दोपहर( प्रथम व द्वितीय पाली) में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा स्थगित किया गया है. शुक्रवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी.

दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

दिलकुशा में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं. वहीं भारी बारिश से हजरतगंज के गोखले मार्ग स्थित सागर होटल की छत गिर गई. मलबे में दबकर एक गार्ड घायल हो गया. इलाज के लिए गार्ड को सिविल अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल राहत और बचाव जारी है.

सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिलकुशा हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

गाइडलाइंस जारी

जिला प्रशासन ने अपनी एडवाइजरी में लोगों को पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा है. लोगों से पुराने और कमजोर इमारतों और भवनों से सावधान रहने को कहा है. जिला प्रशासन का कहना है कि बहुत आवश्यक होने पर ही लोग बाहर निकलें. साथ ही भीड़-भाड़ वाले और ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. खुले सीवर, बिजली के तारों और पोल से भी दूर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है.

हाई अलर्ट पर अस्पताल

जिला प्रशासन ने लोगों से जलजमाव, पेड़ गिरने आदि जैसी किसी भी घटना होने पर लखनऊ नगर निगम नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा है. प्रशासन ने लोगों को उबला हुआ पानी पीने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोलियां लेने की सलाह भी दी है. प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों, प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है.

सड़कों पर खुद उतरी कमिश्नर 

इससे पहले लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब, जब लोग सोकर उठे भी नहीं थे, तब पानी से भरे सड़क पर खुद उतरकर हालात का जायजा लिया. वह राजधानी की उन सड़कों पर गईं, जहां कोई जाना नहीं चाहेगा.

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri Case: पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख की मदद का एलान, CM योगी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget