एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में गरीब बच्चों के ए़डमिशन से बचने के लिए प्राईवेट स्कूलों ने निकाला अनोखा तरीका, किया ये काम

Lucknow News: शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में कुल सीटों का एक चौथाई हिस्सा गरीब बच्चों को दाखिला देना जरूरी है, लेकिन स्कूलों ने इससे बचने का अनोखा तरीका अपनाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों ने गरीब बच्चों के एडमिशन से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है ताकि राइट टू एजुकेशन एक्ट (Right To Education) के तहत वो अपने स्कूल में ऐसे बच्चों का दाखिला लेने से बच सकें. आपको जानकर हैरानी होगी कि गरीब बच्चों को पढ़ाने से बचने के लिए सरकारी पोर्टल पर कई निजी स्कूल (Private School) खुद को बंद दिखा रहे हैं, जबकि हकीकत में वो पूरी तरह संचालित हैं. इस मामले को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है और अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को जांच के निर्देश दिए हैं.  

शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई (RTE Act) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में कुल सीटों का एक चौथाई हिस्सा गरीब बच्चों को दाखिला मिलता है, लेकिन प्रदेश में कई ऐसे प्राईवेट स्कूल हो जो गरीब बच्चों को पढ़ाने से बचने के लिए सरकारी वेबसाइट पर अपने स्कूल को ही बंद दिखा रहे हैं. आरटीई पोर्टल पर राजधानी लखनऊ के 2053 विद्यालयों का ब्यौरा उपलब्ध है, जिनमें से शहरी क्षेत्र के 1692 विद्यालय में से 220 को बंद दिखाया जा रहा है.  

पोर्टल पर खुद को बंद दिखा रहे हैं निजी स्कूल

इसी तरह आगरा में 267, कानपुर नगर में 181, गोरखपुर में 142, गाजियाबाद में 97, बरेली में 90, गौतम बुद्ध नगर में 81 स्कूल पोर्टल पर बंद दिखाई जा रहे हैं, जबकि ये स्कूल संचालित हैं. बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को आरटीई की वेबसाइट पर बंद दिखाए जा रहे सभी स्कूलों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही ऐसे स्कूलों की सही स्थिति को वेबसाइट पर प्रदर्शित करने को कहा हैं. आयोग ने इस मामले में एक सप्ताह के अंदर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. 

दरअसल प्रदेश सरकार आरटीई में दाखिला पाने वाले गरीब और कम आय वाले छात्रों को पढ़ाई की किताबें, यूनिफार्म और फीस में रियायत देती है. यूनिफॉर्म के लिए प्रति छात्र 5000 रुपये दिए जाते हैं और स्कूलों को 450 रुपये प्रतिमाह की दर से 5400 रुपये की सालाना फीस भी दी जाती है. इस व्यवस्था को ठीक से संचालित करने के लिए आरटीई यूपी पोर्टल बनाया गया है, जिसपर निजी स्कूलों का जुड़ना अनिवार्य है ताकि स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन को लेकर जानकारी मिल सके, लेकिन अब निजी स्कूलों ने ऐसे दाखिलों से बचने के लिए ये अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव में बीजेपी से बगावत करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन, जिलाध्यक्षों से मांगी गई रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget