एक्सप्लोरर

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर लखनऊ में लगे होर्डिंग चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्हें ढोंगी, पाखंडी और व्यापारी बताया गया है. ये होर्डिंग सुजीत यादव द्वारा लगवाए गए हैं.

कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गयी टिप्पणी का मामला अभी थमा नहीं है. इसी को लेकर लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगाए गए हैं, जिस पर धीरेन्द्र शास्त्री को ढोंगी पाखंडी व्यापारी बताया गया है. ये होर्डिंग सुजीत यादव नामक शख्स ने लगावाये हैं.

इस  होर्डिंग में बायीं ओर भगवान राम और श्रीकृष्ण की तस्वीर है और दायीं ओर धीरेन्द्र शास्त्री की तस्वीर को लाल रंग से कट का निशान लगा है. नीचे रुपेश यादव सपा नेता और सुजीत यादव राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा के फोटो और नाम लिखे हैं. ये होर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: यूपी की सियासत में UGC का असर? MLC चुनाव में 54 हजार अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन

धीरेन्द्र शास्त्री को ढोंगी और पाखंडी बताया गया 

सपा मुख्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में लिखा है, "न प्रभु राम तुम्हारे हैं, न श्रीकृष्ण हमारे हैं,राम-कृष्ण तो इस संसार के प्यारे हैं, जो इनमें भेद बताये, वो कथावाचक नहीं,ढोंगी पाखंडी व्यापारी है."

ये होर्डिंग सुजीत यादव ने लगवाया है. उनका कहना है कि कथा के नाम पर व्यापार करने वाले देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले श्री कृष्ण का अपमान किया उसके बाद श्री राम का भी अपमान कर रहा है. ऐसे लोग कथा वाचक नहीं व्यापारी हैं. सनातन धर्म के लोगों को ऐसे व्यापार करने वाले कथावाचकों से दूर रहना चाहिए. यह कथा के नाम पर समाज को बांट रहे हैं.

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी कर फंसे शास्त्री 

यहां बता दें कि 29 अक्टूबर को कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहते हुए उन्हें टेढ़ा कहा. जिसके बाद अयोध्या और मथुरा से लेकर देश के कई इलाकों में आक्रोश देखने को मिला.मथुरा के संतों ने दोनों को एक ही रूप बताते हुए इस तरह की टिप्पणी पर चेतावनी भी दी.

उधर यह मामला सियासी भी हो गया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर कार्रवाई की मांग की और अपील की कि ऐसे लोगों का बहिष्कार किया जाए.

यह भी पढ़ें: धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर कही ये बात

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश, पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग, डिजिटल कंटेंट, हाइपरलोकल जर्नलिज्म और न्यूज़ प्रोडक्शन में लंबे समय तक काम किया है. अनुभव राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में रहा है. प्रिंट, डिजिटल, टीवी और वीडियो कंटेंट के लिए काम किया है और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों को अपनाया है.
वर्तमान में डिजिटल न्यूज़ और कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय. तथ्य आधारित, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखता हूं और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने को प्राथमिकता. ईटीवी, पी7, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), वन इंडिया (हिंदी ), पॉकेट एफएम (क्रिएटिव राइटर), वर्तमान में एबीपी न्यूज़ (हिंदी ) में कंसल्टेंट कार्यरत. इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मऊ, मुरादाबाद में फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget