एक्सप्लोरर

लखनऊ पुलिस ने Corona वाले बाबा को किया गिरफ्तार, महज 11 रुपये में कर रहा था इलाज

एक तरफ जहां कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो वहीं, कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम देने में लगे है। पुलिस ने एक ऐसे ही बाबा को गिरफ्तार किया है जो कोरोना का इलाज ताबीज से करने का दावा कर रहा था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में दहशत है तो वहीं कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाने से भी नहीं चूक रहे हैं। कोरोना के संक्रमण के बीच अंधविश्वास का बाजार भी गर्म है। कई जगह झाड़-फूंक के जरिए भी इसके इलाज का दावा किया जा रहा है।

डालीगंज में तो एक व्यक्ति ने 'कोरोना वाले बाबा' का पोस्टर तक लगवा दिया। वह 11 रुपये में कोरोना से बचाने वाली ताबीज बनाने का दावा कर रहा था। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस एक्शन में आई और पोस्टर हटवाकर ताबीज बनाने का दावा करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ पुलिस ने Corona वाले बाबा को किया गिरफ्तार, महज 11 रुपये में कर रहा था इलाज

लखनऊ पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर अहमद सिद्दीकी नाम के ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। अहमद सिद्दीकी ने अपनी दुकान के बाहर बोर्ड लगा रखा था जिसमें साफ लिखा था जो लोग मास्क नहीं खरीद सकते हैं वह उसका सिद्ध किया हुआ ताबीज खरीदें वह भी सिर्फ 11 रुपये में। यह ताबीज बांधने से कोरोना से इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा।

पुलिस ने अहमद सिद्दीकी को धोखाधड़ी की धाराओं में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीएमओ की ओर से शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी की धाराओं में जवाहर नगर निवासी अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को कोरोना वाला बाबा बताकर लोगों को ताबीज बेचकर ठगी कर रहा था।

लखनऊ पुलिस ने Corona वाले बाबा को किया गिरफ्तार, महज 11 रुपये में कर रहा था इलाज

कोरोना से संक्रमण का खतरा राजधानी लखनऊ में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ में कोरोना के 2 केस पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। 11 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेट किया गया है। कोरोना के इलाज की कोई दवा नहीं बनी है। डॉक्टरों के मुताबिक, इससे बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। इसके साथ इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होनी चाहिए। अफवाहों से बचने की भी जरूरत है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget