एक्सप्लोरर

मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी के युवाओं की तारीफ, खेल के मैदान से शहद उत्पादन तक की सराहना

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122 वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के युवाओं के की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने खेल के मैदान से लेकर शहद उत्पादन तक में यूपी की तारीफ की.

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के युवाओं की तारीफ की. उन्होंने खेल के मैदान से लेकर शहद उत्पादन तक में यूपी के युवाओं की मेहनत और उपलब्धियों को पूरे देश के सामने रखा. बरेली के कादिर खान, वाराणसी के शेख जीशान और बिजनौर के तुषार चौधरी जैसे युवाओं के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की पीएम मोदी ने खुले दिल से सराहना की

वहीं, नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम का यह कार्यक्रम सुना और युवाओं को बधाई दी. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘खेलो इंडिया’ मिशन को नई ऊर्जा मिली है और आज यूपी के खिलाड़ी देश के लिए गर्व बन रहे हैं.

कौन हैं ये तीन सितारे?
कादिर खान ने 400 मीटर दौड़ में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. बरेली के एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले कादिर का सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें. वहीं शेख जीशान वाराणसी के रहने वाले हैं. ट्रिपल जंप में उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता. उनके पिता ऑटो चलाते हैं, लेकिन जीशान ने कभी हार नहीं मानी. इनके अलावा तुषार चौधरी बिजनौर के किसान परिवार से हैं. उन्होंने वेटलिफ्टिंग (102 किलोग्राम वर्ग) में 289 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता. इन युवाओं ने हाल ही में बिहार में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया.

‘मधुमय अभियान’ से बदल रही ग्रामीण भारत की तस्वीर
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में शहद उत्पादन में हो रही प्रगति की भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि यूपी में हनी उद्यमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सीएम योगी ने इसे ‘मधुमय अभियान’ का नाम दिया और कहा कि यह मिशन सिर्फ शहद उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का भी जरिया बन चुका है. राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन और शहद मिशन जैसी योजनाओं से न सिर्फ उत्पादन बढ़ा है, बल्कि किसान अब अतिरिक्त आय भी कमा रहे हैं. यूपी जैसे राज्यों में शहद का निर्यात भी बढ़ रहा है, जिससे गांवों में आर्थिक मजबूती आ रही है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी सीएम का बयान
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा पर कहा कि स्वदेशी हथियारों और भारतीय सेना के पराक्रम ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की गूंज को पूरी दुनिया में फैलाया है. उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, साहस और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया.

‘मन की बात’ कार्यक्रम पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था. तब से यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है. यह कार्यक्रम पीएम मोदी के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके जरिए वे जनता से सीधा संवाद करते हैं और सफल नागरिकों और योजनाओं की कहानियों को देश के सामने रखते हैं. इस बार भी पीएम ने दिखा दिया कि देश का भविष्य गांवों, युवाओं और मेहनती नागरिकों में बसता है, जो अपनी लगन से देश को आगे बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी का आया मेल, थाना साइबर सेल में FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget