एक्सप्लोरर

Lucknow Metro Route: अब लखनऊ में इन सात रूट पर भी दौड़ेगी मेट्रो, सर्वे कराने के बाद जल्द ही शुरू होगा काम

Metro Routes: लखनऊ में अब इन सात रूट पर भी मेट्रो दौड़ने जा रही है. जिसके चलते सात रूटों पर मेट्रो करीब 92.30  किलोमीटर दौड़ेगी. इससे पहले यहां का सर्वे कराया जाएगा और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में यातायात को सुगम बनाने के लिए अब मेट्रो रेल (Metro Train) का पूरा जाल बिछने जा रहा है. जिसके चलते शहर के सातों रूट पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है. इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UP Metro Railway Corporation) जल्द ही सर्वे प्रक्रिया शुरू करेगा. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इन रूटों को लेकर दोबारा सर्वे कराने के लिए निर्देश दिए हैं. इन सात रूटों पर मेट्रो करीब 92.30  किलोमीटर दौड़ेगी. इनमें जानकीपुरम से मुंशी पुलिया पहला रूट है तो वहीं आईआईएम से अमौसी सातवां रूट होगा. 

मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश 
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश दिए हैं. उन्होंने गुरुवार को मेट्रो के ईस्ट और वेस्ट कॉरिडोर के संबंध में बैठक की. बता दें कि सात साल पहले भी इन सात रूट को मेट्रो के लिए चुना गया था लेकिन बाद में उसकी फाइल रोक दी गई थी. जिसके बाद अब इन 7 रूट का दोबारा से सर्वे कराया जाएगा. इससे शहर के सभी इलाके अब मेट्रो से जुड़ जाएंगे. 

यह भी पढ़ें:- Lucknow Wall Collapse: लखनऊ के हजरतगंज में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

इन प्रस्तावित रूटों पर दौड़ेगी मेट्रो 
सबसे पहला प्रस्तावित रूट जानकीपुरम से मुंशी पुलिया है जहां पर 6.5 किलोमीटर रूट पर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी. दूसरे रूट की बात करें तो वह आईआईएम से राजाजीपुरम है, जो कि 21.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगा.  इसी के साथ चारबाग से पीजीआई तीसरा रूट होगा, जिसका प्रस्तावित रूट 21.5 किलोमीटर है. वहीं चौथे रूट को देखा जाए तो इंदिरा नगर से इकाना स्टेडियम चौथा रूट होगा, जिसकी दूरी 8.7 किलोमीटर है. पांचवे रूट की बात करें तो वह इकाना से अमौसी हवाई अड्डा होगा जिसकी प्रस्तावित दूरी 19.6 किलोमीटर होगी. छठे और सातवे रूट को देखा जाए तो इसकी दूरी क्रमश: 12 और 13 किलोमीटर होगी. 

यह भी पढ़ें:- Lucknow School Closed: लखनऊ में बारिश का कहर, स्कूल और ऑफिस किए गए बंद, दीवार गिरने से 9 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget